Move to Jagran APP

बंगाल में कमल नाथ के बहाने कांग्रेस को घेरेगी भाजपा, किसानों से वादाखिलाफी और लव जिहाद जैसे मुद्दे रहेंगे कठघरे में

सीएम शिवराज चौहान ने अपनी सभाओं में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बंगाल की जनता के सामने रखा। महिलाओं और गरीबों को मिलने वाली मदद के जरिये यह तथ्य रखा कि भाजपा की सरकार आई तो वंचित वर्ग को ऐसी ही सुविधाएं मिलेंगी।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 07:51 PM (IST)
बंगाल में कमल नाथ के बहाने कांग्रेस को घेरेगी भाजपा, किसानों से वादाखिलाफी और लव जिहाद जैसे मुद्दे रहेंगे कठघरे में
सीएम शिवराज चौहान और कमल नाथ की फाइल फोटो

मोहम्मद रफीक, भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल में जारी राजनीतिक गतिविधियों पर देशभर की निगाहें हैं। अब बंगाल में मध्य प्रदेश का भी प्रवेश होने जा रहा है। बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई प्रमुख नेता भाजपा की ओर से अग्रिम पंक्ति का मोर्चा संभाले हुए हैं। अब कांग्रेस ने कमल नाथ को भी वहां के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त कर दिया है। ऐसे में दोनों दलों के नेता मध्य प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाएंगे। बंगाल के चुनाव में प्रदेश की गूंज के लिए भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। भाजपा कमल नाथ के बहाने कांग्रेस की घेराबंदी करेगी। बंगाल में चुनावी जमावट के लिए भाजपा की ओर से कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से वहां सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य ने कमान संभाली।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने अपनी सभाओं में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बंगाल की जनता के सामने रखा। महिलाओं और गरीबों को मिलने वाली मदद के जरिये यह तथ्य रखा कि भाजपा की सरकार आई तो वंचित वर्ग को ऐसी ही सुविधाएं मिलेंगी। अभी तक सरकार की नीतियों पर ही वहां बात हुई, लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ को बंगाल की जिम्मेदारी मिलते ही यह तय हो गया है कि कांग्रेस अपनी सत्ता गंवाने को प्रमुखता से उठाएगी। भाजपा सरकार के लंबे कार्यकाल के दौरान लगते रहे आरोपों को वे हवा देंगे। कमल नाथ के आरोपों पर प्रदेश के भाजपा नेता जवाब देंगे। इससे मध्य प्रदेश की चर्चा बंगाल में होती रहेगी।

मुद्दों को लेकर ऐसी है तैयारी

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। वे बताएंगे कि जनादेश का अपमान करने वाले मध्य प्रदेश के नेता ही इन दिनों बंगाल में सक्रिय हैं। वहीं, भाजपा लव जिहाद और तुष्टिकरण को लेकर कमल नाथ के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधेगी। हाल ही में विधानसभा में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक का कांग्रेस ने विरोध किया था। इसे लेकर कांग्रेस को बेटियों के हितों पर कुठाराघात करने वाला बताया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी सहित अन्य मुद्दों पर भी घेराबंदी की जाएगी। कमल नाथ सरकार के दौरान आयकर छापे, तबादला उद्योग, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कमल नाथ यूपीए सरकार में प्रमुख चेहरा थे, इसलिए मध्य प्रदेश के बहाने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी घेरा जाएगा।

रामभक्तों पर पथराव जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने अपनाई तुष्टिकरण की नीति: भाजपा

मध्य प्रदेश भाजपा के मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि यह तो साबित हो गया है कि लव जिहाद, श्रीराम मंदिर के लिए चंदा करने निकले रामभक्तों पर पथराव जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई। लव जिहाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया। किसानों को छला गया। कांग्रेस आरोप लगाएगी तो हम बंगाल की जनता को सच बताएंगे। 

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री केके मिश्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के देशभर में समर्थक हैं। वे मध्य प्रदेश के उन नेताओं की सच्चाई बंगाल की जनता को बताएंगे, जो वहां बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों को सामने रखेंगे। जनादेश का अपमान करने वालों की हकीकत भी सामने रखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.