Move to Jagran APP

'ना मिशन ना विजन' अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर BJP का कांग्रेस पर तंज; कन्हैया कुमार को लेकर क्या बोले भाजपा नेता?

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली के इस फैसले पर भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा हैकांग्रेस पार्टी के पास कोई मिशन या विजन नहीं है पार्टी विभाजन और विरोधाभास में डूबी हुई है। हमने देखा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने ही पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Published: Sun, 28 Apr 2024 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 01:31 PM (IST)
दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, नई दिल्ली। Arvinder Singh Lovely। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस को आज तगड़ा झटका लगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने नाराजगी जाहिर करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी भी भेजी। इस चिट्ठी में उन्होंने पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर बड़े आरोप लगाए।

loksabha election banner

विभाजन और विरोधाभास में डूबी कांग्रेस:शहजाद पूनावाला

वहीं, अरविंदर सिंह लवली के इस फैसले पर भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है,"कांग्रेस पार्टी के पास कोई मिशन या विजन नहीं है, यह केवल भ्रम, विभाजन और विरोधाभास में डूबी हुई है। हमने देखा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने ही पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार जैसे नेताओं को टिकट दिया, जिसका दिल्ली से कोई लेना-देना नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म कर दिया था, उन्होंने कहा था कि वे शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल में डालेंगे। कांग्रेस ने शिकायत की थी कि AAP किस तरह शराब घोटाले में शामिल है एक साथ आए हैं। आज कांग्रेस अपने नेताओं को बरकरार नहीं रख पा रही है क्योंकि उसके अपने ही नेता कांग्रेस को उसके पाखंड के लिए आईना दिखा रहे हैं।"

कांग्रेस के नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे: आरपी सिंह

वहीं, बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा,"कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के जमीनी स्तर के नेता तंग आ चुके हैं। ऐसा लगता है कि कल तक वे (कांग्रेस) ) लोग भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे, आज उन्हीं लोगों के साथ समझौता करके चुनाव लड़ रहे हैं, ये कैसे संभव है? साफ दिख रहा है कि लोग वहां घुटन महसूस कर रहे हैं इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा; मल्लिकार्जुन खरगे को भेजी चिट्ठी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.