Move to Jagran APP

बंगाल में भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों ने घर-घर जाकर लोगों से किया संवाद

ये बूथ स्तर पर मोदी सरकार की सफलता की कहानी बताने के लिए घर-घर जाएंगे। इसके अलावा ममता बनर्जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार-कुशासन से लोगों को अवगत कराएंगे। भाजपा ने बंगाल के एक करोड़ घरों में इस अभियान को पहुंचाने की योजना बनाई है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 07:00 PM (IST)
बंगाल में भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों ने घर-घर जाकर लोगों से किया संवाद
बंगाल में भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों ने घर-घर जाकर लोगों से किया संवाद।

कोलकाता, जेएनएन। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने शनिवार को यहां बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया। पहले दिन तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद किया और उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत पांच से 12 दिसंबर तक आठ केंद्रीय मंत्री बंगाल के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे।

loksabha election banner

ये बूथ स्तर पर मोदी सरकार की सफलता की कहानी बताने के लिए घर-घर जाएंगे। इसके अलावा ममता बनर्जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार-कुशासन से लोगों को अवगत कराएंगे। भाजपा ने बंगाल के एक करोड़ घरों में इस अभियान को पहुंचाने की योजना बनाई है।

भाजपा नेता दिसंबर के पूरे महीने में तीन चरणों में इस राजनीतिक अभियान में शामिल होंगे। पहले दिन शनिवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों ने राज्य के अलग-अलग जिलों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसमें केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया।

उन्होंने झारग्राम के गोपीबल्लवपुर में आदिवासी परिवार के घर दोपहर में भोजन भी किया। वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोलकाता के जादवपुर इलाके में जबकि केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख भाई मांडविया ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक ये तीनों केंद्रीय मंत्री अगले तीन दिनों तक बंगाल में ही रहेंगे और अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

गजेंद्र सिंह शेखावत दक्षिण कोलकाता,बनगांव-बारासात और उत्तर कोलकाता और दमदम लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मनसुखभाई तमलुक,कांथी और घाटाल लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे। अर्जुन मुंडा आदिवासी बहुल झाड़ग्राम, मेदिनीपुर और पुरुलिया लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस दिन उत्तर 24 परगना के बारासात इलाके में घर-घर जाकर लोगों से सीधे बातचीत की।

इसी तरह अन्य भाजपा नेताओं ने भी संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों के बीच लीफलेट भी बांटे। सूत्रों ने दावा किया कि अधिक से अधिक केंद्रीय नेता और मंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाएंगे। भाजपा के इस कार्यक्रम का नाम 'प्रभास' है। 12 दिसंबर के बाद, कार्यक्रम क्रमशः 13-21 दिसंबर और 22-31 दिसंबर को अायोजित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.