Move to Jagran APP

सोनिया गांधी की नियुक्ति पर भाजपा बोली, 'म्यूजिकल चेयर' का खेल खेल रही है कांग्रेस

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार अपने में ही म्यूजिकल चेयर का खेल खेल रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 11:12 PM (IST)
सोनिया गांधी की नियुक्ति पर भाजपा बोली, 'म्यूजिकल चेयर' का खेल खेल रही है कांग्रेस
सोनिया गांधी की नियुक्ति पर भाजपा बोली, 'म्यूजिकल चेयर' का खेल खेल रही है कांग्रेस

 नई दिल्ली, एएनआइ। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार अपने में ही 'म्यूजिकल चेयर' का खेल खेल रहा है।

loksabha election banner

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी कि नियुक्ति का सीधा मतलब है कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना भयंकर भूल थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अंत में गांधी परिवार के किसी सदस्य की शरण में ही जाना था। हम कह सकते हैं कि कांग्रेस ने एक चक्कर लगा लिया है।

सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी और फिर सोनिया गांधी। कांग्रेस में 'म्यूजिकल चेयर' का खेल चल रहा है, जिसमें सिर्फ एक परिवार के लिए संगीत बताया जाता है। 'म्यूजिकल चेयर' बच्चों का खेल है जिसमें एक से ज्यादा बच्चे एक कुर्सी का चक्कर लगाते हैं और संगीत बजाया जाता है, संगीत के रुकते ही किसी एक बच्चे को कुर्सी पर बैठना होता है।

पात्रा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बुनियादी अंतर है। भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है, जबकि कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है।

कांग्रेस में वंशवाद पर प्रहार

भाजपा ने कांग्रेस में वंशवाद पर भी निशाना साधा है। भाजपा के आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर सात सेकेंड का एक वीडियो डाला है। इसमें एक महिला कह रही, 'तुम लोग जिंदगी भर मां बेटे की गुलामी करते रहोगे।'

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बहुत मनाने के बाद भी जब वो नहीं माने तो शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की मैराथन बैठक में सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला किया गया था।

--------------------

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.