Move to Jagran APP

लता मंगेशकर से मिले अमित शाह, मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मुंबई में प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर से मुलाकात की।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 08:19 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 08:21 AM (IST)
लता मंगेशकर से मिले अमित शाह, मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
लता मंगेशकर से मिले अमित शाह, मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

मुंबई (प्रेट्र)। 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मुंबई में प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात लता जी के निवास पर हुई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे। 

prime article banner

शाह ने इस दौरान मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनवाईं। बता दें कि पहले यह मुलाकात 6 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन लता मंगेशकर को फूड प्वाइजनिंग होने के चलते बाद में इसे निरस्त कर दिया गया था। भाजपा अध्यक्ष 'समर्थन के लिए संपर्क' अभियान के तहत अब तक कई हस्तियों से मिल चुके हैं। शाह एक दिन के मुंबई दौरे पर यहां पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बंद कमरे में पार्टी नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के संबंध में चर्चा की। बाद में शाम को उन्होंने लता मंगेशकर से मुलाकात की। 

गौरतलब है कि 2019 मिशन के तहत शाह जानी-मानी हस्तियों से मिल रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, पार्टी कार्यकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं। लता जी से पहले शाह मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा से भी 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत मुलाकात कर चुके हैं। इस अभियान के तहत अमित शाह 50 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे, जबकि भाजपा कार्यकर्ता उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने के लिए कम से कम 10 लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.