Move to Jagran APP

ओसामा में 'जी' व हाफिज सईद में 'साहब' लगाने वाले दिग्विजय की समझ पर BJP ने उठाए सवाल

BJP ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार हिंदू और हिंदुत्व शब्द को लेकर कई ऐसे बयान दिए हैं जो न सिर्फ तिरस्कार पूर्ण है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:23 PM (IST)
ओसामा में 'जी' व हाफिज सईद में 'साहब' लगाने वाले दिग्विजय की समझ पर BJP ने उठाए सवाल
ओसामा में 'जी' व हाफिज सईद में 'साहब' लगाने वाले दिग्विजय की समझ पर BJP ने उठाए सवाल

नई दिल्‍ली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार हिंदू और हिंदुत्व शब्द को लेकर कई ऐसे बयान दिए हैं जो न सिर्फ तिरस्कार पूर्ण है बल्कि अपमान जनक भी है। उन्‍होंने कहा कि दिग्विजय पास इतना अचूक ज्ञान है। ओसामा में 'जी', हाफिज सईद में 'साहब' लगाते हैं, तो उनकी समझ और उनकी पार्टी की समझ और षड़यंत्र दोनों इससे उजागर होता है।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी कहते है की हिन्दू शब्द है ही नहीं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूं यदि हिन्दू शब्द नहीं है तो कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रचार प्रमुख सुरजेवाला जी ने उन्हें जनेऊ धारी हिन्दू कैसे कहा था।

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा था कि जितने भी हिंदू धर्म के आतंकवादी पकड़े गए हैं, वे सब के सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इसी क्रम में उन्‍होंने कहा था कि हिन्दू शब्द का जिक्र वेदों और पुराणों में भी नहीं है।

मध्य प्रदेश में एकता यात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह ने झाबुआ में कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे भी संघ का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत हिंसा की ओर ले जाती है और हिंसा आतंकवाद की ओर ले जाती है।

इससे पहले भी दिग्विजय सिंह संघ पर निशाना साध चुके हैं। पिछले दिनों सागर में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं, बल्कि संघी आंतकवाद की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने कई मामले उठाए, जिसमें सजा भी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.