Move to Jagran APP

BJP National Executive Meeting: नड्डा ने मोदी सरकार के गरीब समर्थक कामों को दिया चुनावों में जीत का श्रेय, वसुंधरा ने गिनाई उपलब्धियां

BJP National Executive Meet भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुरू होने वाली है। बैठक में पीएम मोदी भी शामिल लेंगे। इसके अलावा पूरे देश से 340 प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 02:44 PM (IST)
BJP National Executive Meeting: नड्डा ने मोदी सरकार के गरीब समर्थक कामों को दिया चुनावों में जीत का श्रेय, वसुंधरा ने गिनाई उपलब्धियां
हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भाजपा की नजरें अगले साल होने तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं।इसी बीच, राजधानी हैदराबाद में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज से आगाज हो गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सदस्यों को संबोधित किया। नड्डा ने विभिन्ना राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों, उपचुनावों में जीत के लिए मोदी सरकार के गरीब समर्थक उपायों को श्रेय दिया।

loksabha election banner

इसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रेस कांफ्रेंस की। वसुंधरा ने कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था अभी चरमराई हुई है, आज पूरी दुनिया की आर्थिक विकास दर औसतन 6% है। वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 8.7% की दर से प्रगति कर रही है। ये भी हमारी सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

'बूथ को मजबूत करना जरूरी'

वसुंधरा ने कहा कि हमें प्रवास के कार्यक्रम पर विशेष जोर देने की जरूरत है, वैसे भी भाजपा हमेशा जनता के बीच जाने, लोगों से मिलने और बूथ तक पहुंचने पर हमेशा बल दिया है। बूथ को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वही कार्यकर्ता हैं, जो वास्तविकता में इलाके में फैलकर हमारी बात को सबके सामने रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 2 प्रस्ताव प्रेषित किये जाएंगे। एक है राजनीतिक प्रस्ताव और दूसरा है अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण। इन प्रस्तावों के प्रारूपों के ऊपर अभी हुई पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा हुई थी।

बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूरे देश से 340 प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक शनिवार शाम चार बजे से शुरू होगी। भाजपा ने इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे।

राजनीति में परिवारवाद रहेगा अहम मुद्दा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा अहम रहने वाला है। पीएम मोदी भी कई मौकों पर राजनीति में परिवारवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बता चुके हैं। जयपुर में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी ने कहा था कि परिवारवाद से प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर नहीं मिल पाते हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर भी नजरें

भाजपा की नजरें तेलंगाना में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी हैं। अभी राज्य में टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव की सरकार है। टीआरएस लगातार दो बार से यहां की सत्ता पर काबिज है। भाजपा की कोशिश टीआरएस को रोकने की होंगी।

पीएम मोदी भी होंगे शामिल

इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। साथ ही पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे। बैठक के बाद मोदी हैदराबाद में बड़ी रैली को संबोधित भी करेंगे। ये जनसभा परेड ग्राउंड में होगी।

जेपी नड्डा ने किया रोड शो

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से एक दिन पहले शुक्रवार को हैदराबाद में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान नड्डा ने भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय, अभिनेत्री और पार्टी नेता विजयशांति और सांसद के.लक्ष्मण के साथ खुले वाहन पर खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। ढोल की थाप और संगीत के साथ मुख्य सड़क पर एक किमी तक रोड शो किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.