Move to Jagran APP

भाजपा सांसद अनिल बलूनी को मिलेगा प्रियंका गांधी का बंगला, आवास में बदलाव का किया था अनुरोध

मंत्रालय ने एक जुलाई को प्रियंका को बंगले का आवंटन रद कर दिया था। इसने कहा था कि एसपीजी सुरक्षा कवर वापस लिए जाने के बाद वह इस सुविधा की हकदार नहीं हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 02:00 AM (IST)
भाजपा सांसद अनिल बलूनी को मिलेगा प्रियंका गांधी का बंगला, आवास में बदलाव का किया था अनुरोध
भाजपा सांसद अनिल बलूनी को मिलेगा प्रियंका गांधी का बंगला, आवास में बदलाव का किया था अनुरोध

नई दिल्ली, प्रेट्र। लुटियंस इलाके का जो बंगला इस समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पास है, वह उनके बाद भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मिलेगा। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

मंत्रालय ने एक जुलाई को प्रियंका को बंगले का आवंटन रद कर दिया था। इसने कहा था कि एसपीजी सुरक्षा कवर वापस लिए जाने के बाद वह इस सुविधा की हकदार नहीं हैं। सरकार ने कांग्रेस महासचिव को एक अगस्त तक 35 लोधी एस्टेट बंगला खाली करने को कहा है।

आवास में बदलाव का किया था अनुरोध

अधिकारी ने कहा, प्रियंका का बंगला अनिल बलूनी को उनके अनुरोध के बाद आवंटित किया गया है। कांग्रेस नेता द्वारा इसे खाली करने पर उन्हें बंगले पर कब्जा मिलेगा। सूत्रों ने कहा कि बलूनी ने स्वास्थ्य के आधार पर अपने आवास में बदलाव के लिए अनुरोध किया था। कुछ समय पहले उनका कैंसर का इलाज किया गया था। हालांकि वे ठीक हो गए हैं, लेकिन उन्हें कई सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है। उनके वर्तमान आवास को उनके लिए पूरी तरह से उपयुक्त नहीं माना गया है।

सरकार ने गांधी परिवार से वापस ली थी एसपीजी

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से एसपीजी की सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बदले उन्हें सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी।

मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव को 21 फरवरी, 1997 को बंगला आवंटित किया गया था, क्योंकि उन्हें एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई थी। जेड प्लस सुरक्षा में ऐसी कोई सुविधा नहीं है और उसे लुटियंस दिल्ली में बंगला खाली करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.