Move to Jagran APP

Congress: 'क्या परिवार और पार्टी में सबकुछ ठीक है?' प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर BJP नेता का नया दावा

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रियंका गांधी और रॉबर्ड वाड्रा को टिकट न मिलने पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के एक विवादित बयान पर पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बार-बार कांग्रेस नेताओं द्वारा कहा जाता है कि अगर आपके ज्यादा पत्नियां ज्यादा बच्चे होंगे तो आपको ज्यादा संसाधन दिए जाएंगे।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Published: Fri, 10 May 2024 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2024 01:19 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, हमीरपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली, दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इस चुनाव में कांग्रेस ने ना तो प्रियंका गांधी और ना ही उनके पति रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ रहे हैं। पति-पत्नी को टिकट न मिलने पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है।

loksabha election banner

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले ही परिवार और पार्टी की बात है, लेकिन इन लोगों में चुनाव लड़ने की तड़प दिख रही है। वहीं, दूसरी बार इन नेताओं को जनता द्वारा नकार दिया जाता है। इससे ये सवाल खड़ा होता है कि क्या परिवार और पार्टी में सब ठीक है।

कांतिलाल भूरिया के बयान पर अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

भाजपा नेता ने आगे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के एक विवादित बयान पर पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बार-बार कांग्रेस नेताओं द्वारा कहा जाता है कि अगर आपके ज्यादा पत्नियां ज्यादा बच्चे होंगे तो आपको ज्यादा संसाधन दिए जाएंगे।

बता दें कि कांतिलाल भूरिया ने एक चुनावी जनसभा में कहा था कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो गरीब परिवार की महिलाओं को हम 1 लाख रुपये सालाना देंगे और जिसकी दो बीवियां होंगी उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे। भाजपा ने भूरिया के इस बयान को राजनीतिक मुद्दा बना दिया। बता दें कि इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे।

सैम पित्रोदा पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना 

वहीं, अनुराग ठाकुर ने सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस देश की जनता से क्या-क्या लेना चाहती है। कुछ दिनों पहले सैम पित्रोदा ने विरासत कर की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर लगाया जाता है। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'जिनकी दो बीवियां उन्हें दो लाख मिलेंगे...' कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बयान से मचा बवाल, BJP ने की EC से शिकायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.