तमिलनाडु का माहौल खराब करना चाहते हैं डीएमके प्रमुख स्टालिन: भाजपा
भाजपा ने कहा, 'रथ यात्रा ने हर जगह शांतिपूर्वक प्रवेश किया, लेकिन एम.के. स्टालिन के आंदोलन की वजह से हुई कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई।
कोम्बटूर, तमिलनाडू (एएनआइ)। भाजपा ने एमके स्टालिन पर तमिलनाडु का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष तमिलिसै सौंदरराजन ने राज्य में भाजपा जिला सचिव की कार पर बम फेंके जाने के बाद तमिलनाडु में तनावपूर्ण माहौल पैदा करने के लिए डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन पर आरोप लगाया है। सौंदरराजन ने कहा, 'रथ यात्रा ने हर जगह शांतिपूर्वक प्रवेश किया, लेकिन एम.के. स्टालिन के आंदोलन की वजह से हुई कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई।
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे जिला अध्यक्ष की हत्या करने के लिए पेट्रोल बम फेंका गया। तस्वीरों में नजर आ रही आग की तीव्रता कई ज्यादा अधिक थी। तमिलनाडु में राजनीतिक दल सभी केवल भाजपा को दोष देना चाहते हैं।'
बता दें कि 21 मार्च को कोम्बटूर में जिला भाजपा अध्यक्ष की कार पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस मामले की छानबीन चल रही है। यह घटना पुदुक्कोट्टई में द्रविड़ आंदोलन के आइकन इ.वी. रामासामी की प्रतिभा को क्षतिग्रस्त किए जाने की बाद की है। इरोड वेंकट नायकर रामासामी जिन्हे पेरियार नाम से भी जाना जाता था, बीसवीं सदी के तमिलनाडु के एक प्रमुख राजनेता थे।
इससे पहले 7 मार्च को पार्टी के नेता एच राजा ने दिवंगत द्रविड़ नेता पेरियार की प्रतिमाओं को तमिलनाडु में सार्वजनिक स्थानों से हटा दिए जाने के बयान के बाद कोम्बटूर में भाजपा कार्यालय के सामने दो पेट्रोल बम फेंके गये थे।