Move to Jagran APP

MP By Election: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सतीश सिकरवार, गोयल के खिलाफ उतरने की है संभावना

MP By Election कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए मुन्नालाल गोयल के खिलाफ ग्वालियर पूर्व से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 08:02 PM (IST)
MP By Election: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सतीश सिकरवार, गोयल के खिलाफ उतरने की है संभावना
MP By Election: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सतीश सिकरवार, गोयल के खिलाफ उतरने की है संभावना

भोपाल, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के 27 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस में नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्वालियर-चंबल के कद्दावर भाजपा नेता सतीश सिकरवार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसकी संभावना काफी दिनों से जताई जा रही थी। सिकरवार के साथ ग्वालियर के दो पूर्व पार्षदों और 150 से ज्यादा कार्यकर्ता भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। ग्वालियर में भाजपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

loksabha election banner

सिकरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से उनके भोपाल स्थित आवास पर भेंट की। उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और पार्टी में प्रवेश की घोषणा की गई। सतीश सिकरवार भाजपा के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई हैं। इन्हें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए मुन्नालाल गोयल के खिलाफ ग्वालियर पूर्व से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

कांग्रेस में महल का दखल खत्म: नाथ 

कमल नाथ ने सिकरवार और उनके साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में लोकतंत्र को खरीदा है, यह एक शर्मनाक कृत्य है। आपने सच्चाई को पहचाना है और सच का साथ देने का निर्णय लिया है। यह प्रदेश और लोकतंत्र के हित में बड़ा निर्णय है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में महलों का दखल खत्म हो गया है। अब कांग्रेस में कोई महल नहीं है, आप सभी लोग आज कमल नाथ के घर में आए हैं। आप कांग्रेस पार्टी के परिवार से जुड़े गए हैं। कांग्रेस सदैव जोड़ने की राजनीति करती है। प्रदेश की जनता भी सच्चाई को जान चुकी है। समय आने पर वह जनादेश का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

लड़ाई सिंधिया के खिलाफ : सिकरवार

कांग्रेस में आने पर सतीश सिकरवार ने कहा कि वे भाजपा में रहकर सामंतवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे थे। अब ये लड़ाई कांग्रेस के साथ जारी रहेगी। ये लड़ाई सिंधिया के खिलाफ है और हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में कांग्रेस का दबदबा बढ़ रहा है और इस बार पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे।

गोयल के खिलाफ लड़ा था पिछला चुनाव

सतीश सिकरवार ने 2018 का विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल के खिलाफ भाजपा से लड़ा था। वे चुनाव हार गए थे। सिंधिया गुट के विधायक मुन्नालाल गोयल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

नरोत्तम बोले- भाजपा को कोई झटका नहीं

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सतीश सिकरवार के कांग्रेस का दामन थामने पर कहा कि भाजपा को इससे कोई झटका नहीं लगा। सरकार के खाली खजाने और घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि मन चाहिए कुछ कर गुजरने के लिए, भाषण नहीं। संसाधन तो सभी जुट जाएंगे, संकल्प का धन चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.