Move to Jagran APP

मोदी सरकार का बडा फैसला, मोरक्को के साथ प्रत्यर्पण संधि करेगा भारत

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने को मंजूरी दी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:23 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:50 AM (IST)
मोदी सरकार का बडा फैसला, मोरक्को के साथ प्रत्यर्पण संधि करेगा भारत
मोदी सरकार का बडा फैसला, मोरक्को के साथ प्रत्यर्पण संधि करेगा भारत

नई दिल्ली, आइएएनएस/प्रेट्र। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मोरक्को के बीच प्रस्तावित प्रत्यपर्ण संधि पर हस्ताक्षर और उसे लागू करने को मंजूरी दी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। 11 से 18 नवंबर के बीच मोरक्को के वीआइपी भारत दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

loksabha election banner

यह समझौता आर्थिक अपराध, आतंकवाद एवं अन्य गंभीर अपराधों के भगोड़े आरोपितों के प्रत्यर्पण के लिए मजबूत कानूनी आधार मुहैया कराएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने भारत और मोरक्को के बीच असैनिक और कारोबारी मामलों में कानूनी सहायता मुहैया कराने संबंधी समझौते को भी मंजूरी दी है।

आंध्र प्रदेश में खुलेगा केंद्रीय आदिवासी विवि

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने को मंजूरी दी है। यह विवि विजयनगरम जिले के रेल्ली गांव में स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम में आवश्यक संशोधन के बाद प्रस्तावित विवि की स्थापना की जाएगी।

ईधन अनुसंधान कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी

केंद्रीय कैबिनेट को एडवांस मोटर फ्यूल टेक्नोलाजी कोलैबरेशन प्रोग्राम (एएमएफटीसीपी) का सदस्य बनने की जानकारी दी गई। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय इसी वर्ष नौ मई को एएमएफटीसीपी में 16वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.