बेंगलुरू की मेयर का येदियुरप्पा को 'ऐसा' उपहार देना पड़ा भारी, लगा जुर्माना
बेंगलुरु की मेयर गंगांबिके मल्लिकार्जुन ने जिस अभियान का शुभारंभ किया था उसी के उल्लंघन में उन पर जुर्माना लगा है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 10:41 PM (IST)
बेंगलुरु, एएनआइ। बेंगलुरु की मेयर गंगांबिके मल्लिकार्जुन ने जिस अभियान का शुभारंभ किया था, उसी के उल्लंघन में उन पर जुर्माना लगा है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को उपहार भेंट करने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया। इसके लिए मेयर को 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है।
बेंगलुरु महानगर पालिका की तरफ से मेयर पर किए गए जुर्माना में लिखा गया है- 'उपहार को पैक करने लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर।' गंगांबिका कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद येदियुरप्पा से मिलने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने उपहार भेंट किया था।
शहर में अप्रभावी हो चुके प्लास्टिक पर प्रतिबंध को दोबारा प्रभावी बनाने के लिए बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा हुई थी। बीबीएमपी ने वर्ष 2016 में तय गुणवत्ता व संख्या के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया था।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें