Assembly Election Results 2022: विधानसभा चुनावों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर जानें किस तरह से होगा असर?
Assembly Election Results 2022 उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड मणिपुर और गोवा को जिताने में भाजपा के बड़े नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी भूमिका है। पिछले कई चुनाव उन्होंने अपने करिश्माई व्यक्तित्व से पार्टी को जिताया है।

उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक प्रयोग की तरह हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाता है। ये मुद्दे राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर महंगाई और रोजगार से संबंधित होते हैं। उस समय मतदाता केंद्र सरकार की नीतियों और उनके कामकाज को ध्यान में रखकर वोट करता है। फिर भी उत्तर प्रदेश के चुनाव के नतीजों को कोई भी राजनीतिक पार्टी और विश्लेषक नकार नहीं सकता।
दिल्ली की गद्दी हासिल करने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने जो शानदार प्रदर्शन किया है, उसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में साफ दिखाई देगा। इस चुनाव में भाजपा इसलिए गदगद है, क्योंकि इन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव में दोबारा जीत हासिल करके इतिहास रचा है। इन्होंने न केवल राज्य में चुनावी समीकरण को सही तरह से साधा बल्कि मोदी और योगी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कामयाबी भी पाई। इस तरह का करिश्मा क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इस विषय पर Koo Studio चुनावी हलचल कार्यक्रम में विश्लेषण किया गया है। जिसमें Jagran New Media के एग्जीक्यूटिव एडिटर और चुनावी विशेषज्ञ Pratyush Ranjan ने भाग लिया है।
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा को जिताने में भाजपा के बड़े नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी भूमिका है। पिछले कई चुनाव उन्होंने अपने करिश्माई व्यक्तित्व से पार्टी को जिताया है। पांच राज्यों के चुनाव में भी उनका प्रभाव देखने को मिला, जहां चार राज्यों में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही लहर 2024 लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की छवि का बहुत फायदा मिलेगा। 2019 में जो स्थिति बीजेपी की रही कमोबेश यही स्थिति या उससे बेहतर स्थिति 2024 में देखने को मिलेगी। भाजपा जो कल्याणकारी और विकास से संबंधित कार्य कर रही है, जिसका उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनाव में फायदा मिला, उसे आगे भी जारी रखना पड़ेगा।
पांच राज्यों के चुनाव और उसके नतीजों पर आम जनता क्या कुछ कह रही है, इसे जानने के लिए आइए कुछ Koo पोस्ट पर नजर डालते हैं।
प्राची अपने Koo पोस्ट में योगी आदित्यनाथ की तारीफ करके उन्हें लंबी रेस का घोड़ा बताया।
- prachi (@prachiTD46Q) 14 Mar 2022
योगी आदित्यनाथ की हिंदुत्व की छवि का फायदा भाजपा मिला है, लेकिन अमित जोशी मानते हैं कि पूरे देश में सिर्फ इस छवि के साथ जीत हासिल नहीं की जा सकती।
- Amit Joshi (@amit_joshiNOP3U) 14 Mar 2022
इसके अतिरिक्त और भी कई यूजर ने अपने विचार Koo पर व्यक्त किया। साथ ही Koo Studio चुनावी हलचल में और भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का विश्लेषण किया गया, जिसे आप यहां पर देख सकते हैं।
इसके अलावा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए फॉलो करें @dainikjagran को Koo ऐप पर।
Edited By Arun Kumar Singh