Punjab Assembly Election 2022: राहुल गांधी का पंजाब दौरा आज, उम्मीदवारों से करेंगे मुलाकात, स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे
Punjab Assembly Election 2022 कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी जालंधर से एक वर्चुअल रैली कर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे। राहुल इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ मुलाकात करेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब की सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पंजाब पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचेंगे। राहुल गांधी जालंधर में एक वर्चुअल रैली कर पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।
सभी उम्मीदवारों के साथ जाएंगे धार्मिक स्थल
राहुल गांधी अपने सभी उम्मीदवारों के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के 117 उम्मीदवारों के साथ श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के दर्शन करेंगे।
Our Visionary leader Rahul Gandhi Ji is visiting Punjab on 27th January. Every Congress worker looks forward to welcoming him in Punjab... pic.twitter.com/N3pDyaDYzg
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) January 25, 2022
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने 25 जनवरी को ट्वीट कर राहुल गांधी के दौरे की जानकारी दी थी। सिद्धू ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी का शेड्यूल भी जारी किया था। शेड्यूल के मुताबिक, राहुल गांधी अमृतसर से बाई रोड जालंधर पहुंचेंगे। राहुल जालंधर से वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे।
गौरतलब है कि पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।