Move to Jagran APP

Assam Assembly election: प्रियंका गांधी ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन, चुनाव प्रचार शुरू

कांग्रेस महासचिव गुवाहाटी पहुंचीं हैं जहां वह कामाख्या मंदिर पहुंची हैं। उन्होंने वहां दर्शन किए। प्रियंका ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर कई जिलों का दौरा कर सकती है जहां भाजपा और उसके सहयोगी एजीपी को मजबूत माना जाता है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 10:22 AM (IST)
Assam Assembly election: प्रियंका गांधी ने  कामाख्या मंदिर में किए दर्शन, चुनाव प्रचार शुरू
Assam Assembly election: प्रियंका गांधी ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन, चुनाव प्रचार शुरू

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए अपनी दो दिवसीय यात्रा सोमवार (1 मार्च) से असम में शुरू कर चुकी है। सबसे पहले कांग्रेस महासचिव गुवाहाटी पहुंचीं हैं, जहां वह कामाख्या मंदिर पहुंची हैं। उन्होंने वहां दर्शन किए। अब जहां उनके कार्यक्रम के मुताबिक वे चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए लखीमपुर के लिए रवाना होंगी। बता दें कि उनकी यात्रा से उनकी पार्टी के अभियान को गति मिलने की उम्मीद है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

loksabha election banner

प्रियंका ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर कई जिलों का दौरा कर सकती है, जहां भाजपा और उसके सहयोगी, एजीपी को मजबूत माना जाता है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की है।

बता दें कि हाल ही में असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। उसके सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने कहा कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होगा। कांग्रेस ने इसका स्वागत किया है।

कब हैं चुनाव 

असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। मतगणना सभी राज्यों में दो मई को होगी। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.