Move to Jagran APP

असम-मिजोरम सीमा विवाद पर भाजपा नेता किकान ने कहा- स्थायी समाधान के लिए पूर्ण सीमांकन की जरूरत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद पर दुख जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कहा गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है। भारत अब भयावह नतीजों से दो-चार हो रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 11:56 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 11:56 PM (IST)
असम-मिजोरम सीमा विवाद पर भाजपा नेता किकान ने कहा- स्थायी समाधान के लिए पूर्ण सीमांकन की जरूरत
भाजपा नेता किकान ने गृह मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जल्द समाधान की उम्मीद जताई

नई दिल्ली, प्रेट्र। असम-मिजोरम सीमा विवाद के बाद नगालैंड से भाजपा विधायक और पार्टी के मिजोरम प्रभारी महोनलुमो किकान ने पूर्ण सीमांकन की वकालत की है। उन्होंने कहा कि विवाद के स्थायी समाधान के लिए यह जरूरी है। किकान ने गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद जल्द समाधान की उम्मीद भी जताई है।

loksabha election banner

Mmhonlumo Kikon | Diplomacy Training Program

असम में भाजपा सत्ता में, मिजोरम में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार

एक ओर असम में भाजपा सत्ता में है, तो दूसरी ओर मिजोरम में भाजपा के नेतृत्व वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के गठबंधन साझेदार मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार है। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि सहयोगी होने के नाते दोनों दलों को मामले को सुलझाने में मदद करनी चाहिए।

केंद्र को करनी होगी दोनों राज्यों के लिए टिकाऊ समाधान की पहल

हालांकि झड़प के बाद स्थानीय स्तर पर भावनाएं प्रबल हुई हैं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों का उपयोग कैसे हालात को शांत करने और दोनों राज्यों को एक टिकाऊ समाधान की ओर बढ़ाने के लिए करती है।

कांग्रेस ने हालात की समीक्षा के लिए गठित की सात सदस्यीय समिति, सोनिया को सौंपेगी रिपोर्ट

दूसरी ओर, कांग्रेस ने हालात की समीक्षा के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की बात कही है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने नोटिफिकेशन में कहा, 'तत्काल समिति गठित की जाएगी, जिसके सदस्य असम-मिजोरम सीमा विवाद की जमीनी स्थिति जानने के लिए कछार और अन्य क्षेत्रों में जाएंगे। समिति पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।' समिति में असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा, देबब्रत सैकिया, गौरव गोगोई, प्रद्युत बोरदोलोई, सुष्मिता देब, रोकिबुल हुसैन और कामलाख्या डे पुरकायस्थ शामिल होंगे।

असम-मिजोरम सीमा विवाद: कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव किया पेश

कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने इस मामले में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव भी पेश किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मामले में जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि विवाद के दौरान एलएमजी (लाइट मशीनगन) से हमले की बातें सामने आ रही हैं। यह जांच होनी चाहिए कि लोगों के पास एलएमजी कैसे पहुंची।

गृह मंत्री ने देश को फिर निराश किया : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद पर दुख जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, 'गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है। भारत अब भयावह नतीजों से दो-चार हो रहा है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.