आंध्र की मंत्री तनेती वनिता ने पश्चिम गोदावरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है और कहा गया है कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 09:53 AM (IST)
पश्चिम गोदावरी, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के मंत्री तनेती वनिता ने मंगलवार को पश्चिम गोदावरी जिले के कोव्वुर मंडल में बाढ़ प्रभावित मद्दुरा लंका गांव का दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव के लोगों की मदद करेगी। वनिता ने बाद में गोदावरी नदी के तट पर स्थित गोशपदा क्षात्रम में जाकर प्रार्थना की। बता दें कि पिछले कुछ समय से आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है और कहा गया है कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें