भाजपा की वैक्सीन बताए जाने वाले बयान पर अखिलेश की हो रही किरकिरी, कई बड़े नेताओं ने साधा निशाना
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका यह कहना कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे क्योंकि भाजपा की वैक्सीन है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। एक राजनीतिक दल के साथ कोविड 19 वैक्सीन को जोड़ना यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।
नई दिल्ली, एएनआइ। वैक्सीन न लगाए जाने को लेकर दिए बयान पर अखिलेश यादव की राजनीतिक गलियारे में काफी आलोचना हो रही है। उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेताओं समेत केंद्रीय मंत्री भी अखिलेश यादव के बयान को बेतुका बता रहे हैं। अखिलेश के बयान पर केंद्र सरकार में राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका यह कहना कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे क्योंकि भाजपा की वैक्सीन है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। एक राजनीतिक दल के साथ कोविड 19 वैक्सीन को जोड़ना यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे यह दिखता है कि अखिलेश यादव राजनीति से ऊपर कुछ नहीं सोच सकते हैं।
Akhilesh Yadav's statement that he 'won't get vaccinated as it's a BJP vaccine' is very unfortunate...What can be more unfortunate than a young leader linking #COVID19 vaccine with a political party. It shows Akhilesh Yadav can't think above politics: Anurag Thakur, MoS Finance https://t.co/dyQToL2kVk" rel="nofollow pic.twitter.com/OBvUEXcGy0
— ANI UP (@ANINewsUP) January 2, 2021
बता दें कि आज ही सपा मुखिया व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अभी कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाने जा रहा हूं। मैं भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर सकता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाने वाले हैं।
अखिलेश के बयान को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अत्यंत दुःखद बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'अखिलेश जी तो कोरोना वैक्सीन गुप्त रूप से लगवा लेंगे, लेकिन अपने प्रशंसकों को गुमराह कर उनके जीवन के साथ खेल रहे हैं। खुद की राजनीति चमकाने के लिए यह लाखों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जान लेंगे।'
यूपी के उपमुख्यमंत्री ने भी अखिलेश पर साधा निशाना
वहीं, अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी निशाना साधा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं और उत्तर प्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। वैक्सीन पर सवाल उठाना वैज्ञानिकों का अपमान है, उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।