Move to Jagran APP

चीन और पाक सीमा का जायजा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 और 18 जुलाई को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 02:11 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 07:30 PM (IST)
चीन और पाक सीमा का जायजा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
चीन और पाक सीमा का जायजा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह अग्रिम मोर्चों का जायजा लेंगे जहां भारतीय सैनिकों को तैनात किया गया है। रक्षा मंत्री का यह दौरा 17-18 जुलाई को होगा। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने भी होंगे।

loksabha election banner

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने के साथ 17 जुलाई को लद्दाख और 18 जुलाई को श्रीनगर जाएंगे। राजनाथ सिंह चीन के साथ हिंसक झड़प में घायल जवानों के साथ मुलाकात करेंगे।

इससे पहले राजनाथ सिंह 3 जुलाई को लद्दाख दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लद्दाख दौरे पर पहुंच गए थे। तब उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की थी। पीएम मोदी ने चीन के साथ झड़प में घायल जवानों से भी मिले थे। इस दौरान पीएम मोदी ने चीन को बेहद सख्त संदेश देते हुए कहा था कि भारत शांतिप्रिय देश जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं।

बता दें कि गलवन घाटी के पैट्रोलिंग प्वाइंट 14 पर 15-16 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। चीनी सैनिकों के सुनियोजित हमले का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें 16वीं बिहार रेजिमेंट के 20 सैनिकों ने वीरगति पाई थी। कई चीनी सैनिक भी इसमें मारे गए, जिनकी संख्या चीन ने अब तक नहीं बताई है।                                                                                                          


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.