Move to Jagran APP

Rahul in Ranchi: सिद्धू, कीर्ति के बाद गिरेगा भाजपा का तीसरा विकेट, अब इनके कांग्रेस में जाने की चर्चा

Rahul Gandhi and Shatrughan Sinha. अपने खामोश वाले डॉयलाग से मशहूर शॉटगन बिहारी बाबू शत्रुघ्‍न सिन्‍हा राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 01:12 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 02:22 PM (IST)
Rahul in Ranchi: सिद्धू, कीर्ति के बाद गिरेगा भाजपा का तीसरा विकेट, अब इनके कांग्रेस में जाने की चर्चा
Rahul in Ranchi: सिद्धू, कीर्ति के बाद गिरेगा भाजपा का तीसरा विकेट, अब इनके कांग्रेस में जाने की चर्चा

रांची, [जागरण स्‍पेशल]।  कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी की रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाली परिवर्तन उलगुलान महारैली कुछेक मामलों में बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। संभव है यहां देश की राजनीति में खासी दखल रखने वाला चेहरा शनिवार को भाजपा का कमल छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम ले। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड में अपने बेहद चर्चित डॉयलाग खामोश से पहचाने जाने वाले शॉटगन बिहारीबाबू शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बारे में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की चर्चा झारखंड की सियासी गलियारों में सुबह से तैर रही है।

loksabha election banner

इधर लालू से मुलाकात के लिए रिम्‍स में पेइंग वार्ड जाते हुए उन्‍होंने मीडिया को कहा कि उनके भाजपा के बदले राजद या कांग्रेस में जाने पर सस्‍पेंस जल्‍द खत्‍म होगा। रांची में राहुल की रैली के बारे में कहा कि उनको मुबारकबाद देता हूं। वे शानदार नेता हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के सवाल पर शॉटगन ने कहा कि उनसे नजदीकी संबंध हैं। वे राहुल गांधी से जरूर मिलने जाएंगे। इससे पहले बीते दिन रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलने के क्रम में उन्‍होंने कहा कि वे अपने पारिवारिक मित्र लालू प्रसाद यादव से मिलने और उनकी सेहत का हाल जानने रांची आए हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारे में उनकी कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात को कांग्रेस में शामिल होने से जोड़कर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि पहले नवजोत सिंह सिद्घू और फिर कीर्ति आजाद को अपने खेमे में लाने वाली कांग्रेस इस बार भाजपा का तीसरा बड़ा विकेट शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के रूप में गिराने वाली है। मोदी सरकार आने के बाद विपक्षी दलों के साथ ताल से ताल मिलाने में माहिर माने जाने वाले बिहारी बाबू इस बीच कई बार पार्टी छोड़ने का संकेत दे चुके हैं। हालांकि उन्‍होंने अपने रांची के कार्यक्रम के बारे में मीडिया को यही बताया है कि वे अपने पारिवारिक मित्र और चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव से मिलकर उनकी तबीयत का हाल जानने आए हैं।

इधर राजनीतिक गलियारे से छनकर आ रहीं नई-नई जानकारियों पर भरोसा करें तो शत्रुघ्‍न सिन्‍हा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का संदेशा लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलने पहुंच सकते हैं। राहुल की रैली के इस सरप्राइज गेस्‍ट के बारे में भाजपा छोड़ कांग्रेस या राजद में शामिल होने की अटकलें पूरे शबाब पर हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी होने के नाते राहुल गांधी का भी भरपूर साथ मिलेगा।

लालू प्रसाद यादव से अरसे से पारिवारिक मित्रता का दम भरने वाले बिहारी बाबू की आजमाइश बिहार में कांग्रेस और राजद के विपक्षी महागठबंधन में फंस रहे सीटों के जिच के नजरिये से भी की जा रही है। संभव है कि वे इस रैली में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने की घोषणा राहुल गांधी के साथ इस मंच से करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.