Move to Jagran APP

West Bengal Politics: जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद असंतुष्ट अर्जुन सिंह ने कहा, गेंद अब शीर्ष नेतृत्व के पाले में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नई दिल्ली में बैठक करने के बाद असंतुष्ट सांसद अर्जुन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की बंगाल इकाई की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी है और अब गेंद केंद्रीय नेताओं यानी शीर्ष नेतृत्व के पाले में है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 10:40 PM (IST)
West Bengal Politics: जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद असंतुष्ट अर्जुन सिंह ने कहा, गेंद अब शीर्ष नेतृत्व के पाले में
नई दिल्ली में बैठक करने के बाद असंतुष्ट सांसद अर्जुन सिंह।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नई दिल्ली में बैठक करने के बाद असंतुष्ट सांसद अर्जुन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उन्हें पार्टी की बंगाल इकाई की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी है और अब गेंद केंद्रीय नेताओं यानी शीर्ष नेतृत्व के पाले में है। पार्टी की राज्य इकाई के कामकाज के तरीके को लेकर अपनी आपत्ति जताने के बाद सिंह को भाजपा के शीर्ष नेताओं ने तलब किया था।

loksabha election banner

उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि नेताओं का जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से कोई संपर्क नहीं है और जो नेता केवल इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हैं, उन्हें पार्टी की राज्य इकाई में प्रमुखता मिल रही है। पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सिंह ने बताया कि गेंद अब उनके (केंद्रीय नेताओं के) पाले में है। नड्डा जी ने कहा है कि वह आवश्यक कदम उठायेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह बैठक के बाद खुश हैं, सिंह ने कहा कि यह खुश या दुखी होने का सवाल नहीं है। मैं (अपनी शिकायतों के निवारण के लिए) इंतजार कर रहा हूं। केंद्रीय नेताओं ने सोमवार को हुई बैठक में सिंह से उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर लिखित रिपोर्ट मांगी थी और उन्होंने उसका अनुपालन किया।

सिंह ने सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले दावा किया था कि उन्हें कोई वास्तविक अधिकार दिए बिना प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद सिंह जूट क्षेत्र के प्रति केंद्र की नीति की भी आलोचना करते रहे हैं। सिंह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.