Move to Jagran APP

मुंबई भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, कहा- शोपीस बनकर नहीं रहूंगी

फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो को मुंबई भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। साल 2004 में भाजपा में हुईं थी शामिल।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:04 AM (IST)
मुंबई भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, कहा- शोपीस बनकर नहीं रहूंगी
मुंबई भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, कहा- शोपीस बनकर नहीं रहूंगी

नई दिल्ली, एजेंसी। फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो को मुंबई भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की नई जिम्मेदारी संभालते हुए पूनम ने कहा कि राजनीति में वह अधिकांश कलाकारों की तरह सिर्फ शोपीस बनकर नहीं रहना चाहती हैं। वे पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाकर अपने शहर और देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।

loksabha election banner

2004 में भाजपा से जुड़ीं
बता दें कि 40 साल पहले फिल्म 'त्रिशूल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली पूनम ने लगभग 80 फिल्मों में काम किया है। नूरी, जय शिवशंकर और सोनी महिवाल जैसी हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री को हाल ही में एक सीरियल में देखा गया था। पूनम 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। 

वहीं, पार्टी में उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद पूनम ने कहा, 'शुरुआत में पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते सक्रिय भूमिका में नहीं रही। अब मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं और वह अपना ख्याल रख सकते हैं, ऐसे में मैं अब पार्टी को पूरा समय दे सकती हूं। मेरा मानना है कि जो लोग राजनीति में करियर बनाने की लिहाज से आए हैं, उनके मुकाबले देश को समर्पित और जुनूनी लोगों की जरूरत है।'

अशोक पंडित ने उठाया सवाल 
उनकी नियुक्ति पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को ट्वीट करते हुए पूछा है, 'आखिर पूनम जी का समाज और पार्टी में क्या योगदान है जो उन्हें मुंबई भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हजारों कार्यकर्ताओं जिन्होंने पार्टी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, उन्हें यह पद नहीं दिया गया।' जब इस संबंध में पूनम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वास्तव में यह सवाल मुंबई भाजपा अध्यक्ष से पूछा जाना चाहिए, क्योंकि नियुक्ति उन्होंने ही की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.