Move to Jagran APP

Rajasthan Budget 2020: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट में वादों की झड़ी, जानें 10 बड़ी बातें

राजस्थान का बजट सात संकल्पो पर आधारित है जिसमें निरोगी राजस्थान संपन्न किसान महिला-बाल और वृद्ध कल्याण समेत अहम मुद्दे शामिल हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 03:27 PM (IST)
Rajasthan Budget 2020: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट में वादों की झड़ी, जानें 10 बड़ी बातें
Rajasthan Budget 2020: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट में वादों की झड़ी, जानें 10 बड़ी बातें

जयपुर, एजेंसी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को राजस्थान का बजट पेश किया। दिसंबर 2018 में राज्य में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार का यह दूसरा बजट था। राजस्थान का बजट सात संकल्पो पर आधारित है, जिसमें निरोगी राजस्थान, संपन्न किसान, महिला-बाल और वृद्ध कल्याण, समेत अहम मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास करेगी की विभिन्न चुनौतियों के बावजूद राज्य में विकास बाधित न हो।

loksabha election banner

बजट के शुरुआत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के आर्थिक हालात अभी, बेहद बुरे दौर में है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। केंद्र सरकार का राजस्व उसकी गलत आर्थिक नीतियों के कारण कम हो गया है और राजस्थान भी इसके कारण पीड़ित है।

राजस्थान के लिए गहलोत सरकार के बजट की मुख्य बातें

1. अशोक गहलोत के सात संकल्प

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे लिए पूरा राजस्थान एक परिवार की तरह है। उन्होंने बजट की प्राथमिकताओं के रूप में सात संकल्प गिनाए।

  • निरोगी राजस्थान
  • संपन्न किसान
  • महिला, बाल और वृद्ध कल्याण
  • सक्षम मजदूर, छात्र, युवा, जवान
  • शिक्षा का परिधान
  • पानी, बिजली और हितों का मान
  • कौशल एवं तकनीकी प्रधान

2. महंगाई भत्ते 5 फीसद इजाफा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके महंगाई भत्ते 5 फीसद इजाफे की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों को अब 12 प्रतिशत के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

3. बजट में महिलाओं के लिए खास

बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 100 करोड़ की घोषणा की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 14 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। आंगनबाड़ी वर्कर, आशा सहयोगिनी और एएनएम के लिए A3 एप्प विकसित किया जाएगा। 35 लाख से ज्यादा बच्चों गर्भवती महिलाओं के लिए 800 करोड़ रुपए की राशि से पोषाहार वितरित किया जाएगा। 8700 करोड़ रुपए का प्रावधान सामाजिक न्याय की योजनाओं के लिए दिया गया है।

4. प्राइवेट अस्पतालों को इलाज करना अनिवार्य

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने पर अस्पताल को इलाज करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर अस्पताल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जरूरत पड़ी तो कानूनी प्रावधान भी किए जाएंगे।

5. शनिवार को 'नो बैग डे' 

सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' घोषित किया जाएगा। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के पढ़ाई के बोझ से कुछ हद तक मुक्ति मिलेगी। इस दिन स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।

6. फिट राजस्थान हिट राजस्थान 

सीएम गहलोत ने बजट पेश करते हुए खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हम खेलों के प्रति जागरूकता लाएंगे। राज्य में फिट राजस्थान हिट राजस्थान की मुहिम चलाएंगे। वहीं, अबकी बार राज्य खेलों में क्रिकेट और कॉल भी शामिल किए जाने के आसार है।

7. स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़

बजट में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़, कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है. वहीं, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर एक करोड़ रजत पदक में सात लाख और कांस्य पदक के लिए 30 लाख दिए जाएंगे।

8. 50 हजार युवाओं को स्वरोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 50 हजार युवाओं को स्वरोजगार देंगे। 53 हजार 151 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। मेडिकल में 4 हजार 369, मेडिकल एजुकेशन में 573, कोऑपरेटिव में 1000, शिक्षा में 1000 स्थानीय स्वशासन में 1039 और गृह विभाग में 500 पदों पर भर्ती होगी।

9. पुलिस विभाग को 1682 नये वाहन

बजट में पुलिस विभाग को 1682 नये वाहन देने की घोषणा की गई है। ईआरएसएस के तहत पायलट बेसिस पर अलवर और भरतपुर जिले से यह योजना शुरु होगी। इमरजेंसी रेस्पोंस सपोर्ट सिस्टम के लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित किये गए हैं।

10. राज्य में 25 हजार नए सोलर पंप

मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि राज्य में 25 हजार नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, गंगानगर, पाली, जालौर, सिरोही के अतिरिक्त क्षेत्र को सिंचित बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.