Move to Jagran APP

PM Modi In Saudi Arabia: 2024 तक रिफाइनरी, गैस टर्मिनलों में 100 अरब डॉलर निवेश का लक्ष्‍य : पीएम मोदी

PM Modi In Saudi Arabia सऊदी अरब में पीएम मोदी ने कहा कि आपके शहर में आकर काफी ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 08:46 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 10:58 PM (IST)
PM Modi In Saudi Arabia:  2024 तक रिफाइनरी, गैस टर्मिनलों में 100 अरब डॉलर निवेश का लक्ष्‍य  : पीएम मोदी
PM Modi In Saudi Arabia: 2024 तक रिफाइनरी, गैस टर्मिनलों में 100 अरब डॉलर निवेश का लक्ष्‍य : पीएम मोदी

 रियाद, एजेंसी। PM Modi In Saudi Arabia : रियाद में आयोजित 'दावोस इन द डेजर्ट' सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा, भारत में पिछले 5 सालों में हमने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। बीते 5 साल में 286 बिलियन डॉलर का FDI हुआ है। 2024 तक हमने रिफाइनरी, पाइपलाइन, गैस टर्मिनलों में 100 अरब डॉलर निवेश का लक्ष्‍य रखा है। 

loksabha election banner

पीएम मोदी ने कहा, आज विस्तारवाद का नहीं बल्कि विकासवाद का महत्व बढ़ रहा है। हमारी विचारधारा कोई भी हो सकती है लेकिन आखिर में हम मानव कल्याण के लिए क्या कर सकते हैं, इस बारे में सोचना चाहिए।

भारत जब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था और सैन्य रूप से भी सक्षम था, तब भारत ने किसी पर दबाव नहीं डाला। जब हम ताकतवर थे, तो किसी पर बल प्रयोग नहीं किया, भारत ने अपनी क्षमता और उपलब्धियों को बांटा है। हमने पूरी दुनिया को एक परिवार माना है। वसुधैव कटुंबकम। हमारा विकास विश्व में विश्वास पैदा करेगा। हम वसुधैव कुटुम्बकम में भरोसा रखते हैं और पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, हम देश के विकास से जुड़ा हर फैसला ले रहे हैं। न हमारी नीतियों में भ्रम है और न ही हमारे प्रयासों में संदेह है। हम ईज ऑफ डूइंग बिजनस में ही नहीं बल्कि ईज ऑफ लिविंग में भी सुधार का प्रयास कर रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता को 2022 में 75 साल पूरे होंगे। हमने इस समय तक न्यू इंडिया बनाने का लक्ष्य रखा है। उस नए भारत में नया सामर्थ होगा।  समर्थ और शक्तिमान भारत सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए उल्लास और शांति का स्रोत है। 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आज लगभग हर नागरिक के पास यूनीक आईडी, मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट है। भारत में प्रगति की रफ्तार और तेज होगी। हम देश के विकास से जुड़ा हर फैसला ले रहे हैं। हमारे 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य तैयार है। 

पीएम मोदी ने कहा, भारत की तेज गति से बढ़ती इकॉनमी के लिए ऊर्जा में निवेश बहुत जरूरी है। ऊर्जा की खपत और ऊर्जा की बचत दोनों ही महत्वपूर्ण होंगे। सुधारों के कारण ही हर ग्लोबल रैंकिंग में भारत निरंतर बेहतर कर रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के अपनी स्पीड और स्केल को भी हमने अभूतपूर्व रूप से बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने कहा,  क्लाइमेट चेंज और क्लीन ऊर्जा के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऊर्जा की खपत और ऊर्जा की बचत दोनों ही महत्वपूर्ण होंगे। भारत की तेज गति से बढ़ती इकॉनमी के लिए ऊर्जा में निवेश बहुत जरूरी है। भारत की तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा में निवेश आवश्यक है। मैं यहां मौजूद लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह करता हूं।

पीएम मोदी बोले, हमारे कई स्टार्टअप वैश्विक स्तर के हैं। हम बिजनस फ्रेंडली सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व के सभी वेंचर्स से आग्रह है कि वे हमारे स्टार्टअप का लाभ उठाएं। आज भारत में रिसर्च पर काफी बल दिया जा रहा है। भारत इस वक्त तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सेंटर बन गया है। 

पीएम मोदी ने कहा, फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फ़ोरम का उद्देश्य विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना भी है, तीन साल के समय में इस फोरम ने लंबा सफर तय किया है। आज भारत में रिसर्च पर काफी जोर दिया जा रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा,  हम भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर को अनेक प्रयासों से इंटीग्रेट करने की कोशिश कर रहे हैं। वन नेशन, वन पावरग्रिड, वन नेशन, वन गैस ग्रिड, वन नेशन, वन ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क जैसे प्रयासों से भारत के आधारभूत ढांचा को बढ़ा रहे हैं। 

उन्‍होंने कहा कि आज के समय में विश्व कल्याण का रास्ता ढूंढना बेहद जरूरी है। भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को दोगुनी करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। आज भारत में रिसर्च पर काफी बल दिया जा रहा है। भारत इस वक्त तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सेंटर बन गया है। 

सऊदी अरब में पीएम मोदी ने कहा कि आपके शहर में आकर काफी ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं आप लोगों के बीच भारत के लोगों की शुभेच्छाएं लेकर आया हूं। हमारा सऊदी अरब से नाता हजारों साल पुराना है। भारत-अरब का रिश्ता सदियों पुराना है। 

पीएम मोदी सऊदी अरब में इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.