भारत ने श्रीलंका में बनाए गए मकानों की पहली खेप सौंपी
रविवार को एलिया जिले में 404 मकान सौंपे गए। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 08:44 PM (IST)
कोलंबो, प्रेट्र। भारत ने श्रीलंका के चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए बनाए गए मकानों की पहली खेप सौंप दी है। रविवार को एक विशेष कार्यक्रम में नुवारा एलिया जिले में 404 मकान सौंपे गए। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। भारत की मदद से यह किसी भी देश में बनाई जा रही सबसे बड़ी परियोजना है।
'बागान क्षेत्रों में भारतीय आवासीय परियोजना' के तहत इन मकानों का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पड़ोसियों को अहमियत देने की नीति के तहत भारत श्रीलंका के साथ विशेष व्यवहार करना आगे भी जारी रखेगा।
श्रीलंका हमारे लिए खास है और यह आगे भी हमारे लिए खास बना रहेगा। इस पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल किए अपने वादे को पूरा कर दिया है। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें