अमरनाथ यात्रा अवधि पर विवाद गहराया
श्री अमरनाथ यात्रा अवधि को लेकर उत्पन्न विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा के दोनों मार्गों पर भारी बर्फ की तस्वीरें जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा अवधि को लेकर उत्पन्न विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा के दोनों मार्गों पर भारी बर्फ की तस्वीरें जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। वहीं, विहिप तीन जून को श्रद्धालुओं का पहला जत्था अमरनाथ भेजने पर अड़ा हुआ है। ऐसे में राज्यपाल और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा का शनिवार को यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेश्रण काफी अहम होगा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा चार जून को है। विहिप और अन्य हिंदु संगठनों के ऐलान के अनुसार शिव भक्त व साधु दो जून को जम्मू पहुंचना शुरू हो जाएंगे। पहला जत्था तीन जून को जम्मू से रवाना किया जाएगा और चार को श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। ऐसे में प्रशासन और श्राइन बोर्ड के सामने यह घोषणा एक चुनौती बनी हुई है। बता दें कि श्राइन बोर्ड ने यात्रा शुरू करने की तिथि 25 जून निर्धारित की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर