Move to Jagran APP

अमेरिका में गुंजायमान होंगे वैदिक मंत्र

अमेरिका की प्रमुख नदी हडसन के तट पर वैदिक मंत्रों के स्वर गुंजायमान होंगे। गायत्री परिवार इस साल नवंबर में हडसन नदी के तट पर महायज्ञ करने जा रहा है। इसके साक्षी बनेंगे चालीस देशों के लोग और तीन हजार नागा साधु।

By Edited By: Published: Wed, 08 Feb 2012 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2012 10:23 PM (IST)
अमेरिका में गुंजायमान होंगे वैदिक मंत्र

हरिद्वार, जागरण प्रतिनिधि। अमेरिका की प्रमुख नदी हडसन के तट पर वैदिक मंत्रों के स्वर गुंजायमान होंगे। गायत्री परिवार इस साल नवंबर में हडसन नदी के तट पर महायज्ञ करने जा रहा है। इसके साक्षी बनेंगे चालीस देशों के लोग और तीन हजार नागा साधु।

loksabha election banner

यह महायज्ञ बीते वर्ष-2011 में ही होना था, लेकिन गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्मशताब्दी महोत्सव में हुए हादसे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब गायत्री परिवार फिर इस महायज्ञ को करने की तैयारी करने लगा है। हडसन नदी के तट पर यह महायज्ञ चार दिन तक चलेगा। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने बताया कि महायज्ञ में शामिल होने के लिए चालीस देशों के नाम और लोगों का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा। अमेरिका और भारत के तीन हजार नागा साधु भी इसमें शामिल होंगे। डॉ. पण्ड्या ने बताया कि इसी साल हटसन नदी के अलावा व्हाइट हाउस में भी महायज्ञ किया जाएगा, लेकिन इसकी तिथि अभी तय नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस में महायज्ञ भी बीते साल-2011 में ही होना था, लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.