आंखों के नीचे नजर आ रही झुर्रियों की समस्या को इन घरेलू उपायों से कर सकते हैं दूर
5 Photos Published Tue, 24 Nov 2020 11:21 AM (IST)
एक चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाएं। साथ ही गुलाब जल की कुछ बूंदें भी। तैयार पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। न सिर्फ झुर्रियां दूर होती हैं बल्कि आपको मिलेगी साफ-सुथरी त्वचा भी।

एक चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को झुर्रियों पर लगाएं 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें। एक और तरीका है कि रात के सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की अच्छी तरह से मालिश करें और सुबह इसे धो लें। ऐसा करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और बारीक रेखाएं भी कम होती हैं।

एलोवेरा जेल, दही और खीरे के रस को एक साथ मिलाएं और इस पेस्ट से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मालिश करें। 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।

दही में खीरे का रस मिलाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इसे जरूर करें।

एक केले को मैश करें और धीरे-धीरे अपनी आंखों पर रगड़ें। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।