Bollywood Stars को जब क्रेजी फैंस ने किया परेशान, कंगना से सलमान तक शामिल है इस लिस्ट में
6 Photos Published Fri, 07 Aug 2020 05:13 PM (IST)
टीवी एक्टर आसिम रियाज के साथ हाल हीे में एक शख्स ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोटें आईं। अपने साथ हुए हादसे को बारे में आसिम ने वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। ऐसा पहली बार नहीं है जब फैंस या अंजान शख्स के चलते स्टार्स परेशान हुए हों। इससे पहले भी कई स्टार्स क्रेजी फैंस की वजह से परेशान हो चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम आता है सलमान खान का। राजकोट के बाहर प्रेम रतन धन पायो फिल्म के सेट के बाहर मौलिक बाबूभाई नाम के एक क्रेजी फैन ने भूख हड़ताल की थी। उसकी शर्त थी जब तक सलमान खान उनके साथ तस्वीर नहीं क्लिक कराएंगे वह खाना नहीं खाएगा।

कंगना रनोट को एक आकाश नाम का एक फैन अपनी गर्लफ्रेंड समझने लगा था। यही नहीं वह उन्हें लव लेटर्स और मैसेज भी भेजता था। उसकी इन हरकतों से एक्ट्रेस इतनी परेशान हो गई कि उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी थी।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के दिन एक मॉडल जिसका नाम जाह्नवी कपूर था उसने काफी बवाल मचा दिया था। उसने अभिषेक के बंगले के बाहर अपनी कलाई काट ली थी और उन्होंने दावा किया था कि अभिषेक पहले ही उनसे शादी रचा चुके हैं।

कश्मीर में फिल्म 'फितूर' की शूटिंग के दौरान आदित्य रॉय कपूर को एक फैन ने लेटर थमाया था। ये लेटर खून से लिखा था जिसमें उसने आदित्य को शादी के लिए प्रपोज किया था।

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के एक फैन ने उन्हें ब्राइडल कपड़े और शादी के गहने गिफ्ट किए थे। लेकिन जब एक्ट्रसे ने उसे लेने से मना कर दिया था तो उसने खुद को खत्म करने की धमकी दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इस क्रेजी फैन की शिकायत पुलिस में दर्ज करानी पड़ी थी।