Tik Tok Banned: फॉलोअर्स के मामले में ये हैं टॉप-5 टिकटॉकर्स, इनसे बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं काफी पीछे!
6 Photos Published Tue, 30 Jun 2020 02:42 PM (IST)
टिक टॉक समेत 59 चाइनीज ऐप को भारत में बैन कर दिया गया है। इन 59 ऐप्लीकेशन में सबसे ज्यादा चर्चा टिक टॉक पर हो रही है, जो पहले से ही काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, टिक टॉक चाइनीज ऐप होने के साथ ही कंटेंट की वजह से भी चर्चा का विषय रहा। टिकटॉक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कई आम यूजर्स ने बॉलीवुड सेलेब्स से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग बना रखी है। कई ऐसे यूजर्स हैं, जिनके फॉलोअर्स करोड़ों में हैं और उनके लाइक्स की संख्या अरबों में पहुंच गई हैं। ऐसे में जानते हैं भारत के टॉप 10 फॉलोअर्स कौन-कौन हैं...

रियाज अली फॉलोअर्स में सबसे ऊपर है, जिनके 42.9 मिलियन यानी 4 करोड़ 29 लाख फॉलोअर्स हैं। साथ ही उनके लाइक्स 2 बिलियन यानी 2 अरब पहुंच गए हैं।

फैसल शेख के 31.5 मिलियन यानी 3 करोड़ 15 लाख फॉलोअर्स हैं और 2 अरब लाइक्स हो चुके हैं।

अर्शिफा खान ने भी टिक टॉक के खास पहचान बनाई है और उनके फॉलोअर्स 2 करोड़ 83 लाख हो गए हैं। अगर लाइक्स की बात करें तो उनके लाइक्स 1.1 अरब हैं।

निशा गुरगैन के 27.9 मिलियन यानी 2 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, उनके लाइक्स करीब 75 करोड़ लाइक्स हैं।

जन्नत ज़ुबैर रहमानी के 27.9 मिलियन यानी 2 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके लाइक्स करीब 740 मिलियन यानी 74 करोड़ लाइक्स हैं।