प्रियंका चोपड़ा लौटीं मुंबई, एयरपोर्ट पर दिखा टशन, देखें तस्वीरें
5 Photos Published Thu, 28 Feb 2019 02:50 PM (IST)
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना लेने वाले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गुरुवार दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पूरे टशन और अपने स्टाइलिश अवतार में नज़र आईं।

हालांकि प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस नज़र नहीं आये।

बता दें कि प्रियंका कल (बुधवार) ही विदेश से इंडिया लौटीं हैं। वो सबसे पहले दिल्ली गयीं, जहां उनके भाई की शादी से जुड़ी कुछ रस्में निभाई गयीं।

प्रियंका चोपड़ा भले ही अब देश से बाहर ज्यादा रहती हैं लेकिन, सोशल मीडिया के जरिये वो अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं।