Nora Fatehi के इस लुक पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
5 Photos Published Fri, 22 Jan 2021 09:38 PM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक और डांस के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके कई वीडियोज और फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब पर वायरल होते रहते हैं। अब ऐसा ही कई फोटो नोरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने डांस के वीडियो क्लिप शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने करीना कपूर के स्टारर सॉन्ग ‘फेवीकोल’ पर डांस करती नजर आईं थी। रही हैं।

तस्वीरों में नोरा फतेही को पोज देती देखी रही हैं। उन्होंने हल्का मेकअप कर रखा है, फोटो में नोरा प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। बता दें नोरा के फैंस उनके डांसिंग मूव्स के दीवाने हैं।

नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है। साथ ही वो कई रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि नोरा फतेही मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्म में काम किया है।