Malaika Arora Photos: हिमाचल में करीना कपूर फैमिली के साथ इंजॉय कर रही हैं मलाइका, देखें तस्वीरें
6 Photos Published Wed, 18 Nov 2020 01:37 PM (IST)
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद हुए अनलॉक में अब जनजीवन पटरी पर आ रहा है। फिल्मी हस्तियां भी लंबे समय तक घर में रहने के बाद शूटिंग कार्य में लग गई हैं और छुट्टियां एंजॉय करने बाहर निकली हैं। इन दिनों, कई सेलेब्स भारत के बाहर घूमने गए हैं तो कई स्टार्स भारत में ही घूम रहे हैं। इसी बीच, करीना कपूर अपनी फैमिली और अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ धर्मशाला में मजे कर रहे हैं।

अभी सैफ अली खान, अर्जुन कपूर फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए यहां आए हुए हैं। इनके साथ करीना कपूर, तैमूर अली खान और मलाइका भी धर्मशाला ही आ गई हैं।

अब इन लोगों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें दिख रहा है कि ये लोग काफी मजे कर रहे हैं। इसी बीच, मलाइका अरोड़ा ने तैमूर की एक फोटो भी शेयर की है। वैसे इस फोटो में तैमूर के साथ मम्मी करीना कपूर और खुद मलाइका नज़र आ रही हैं।

मलाइका ने कई फोटो और भी शेयर की है, जिसमें फोटो क्रेडिट करीना कपूर हैं। साथ ही वो वादियों के बीच मजे ले रही हैं।

मलाइका अभी कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुई हैं और उसके बाद पहली बार कहीं बाहर घूमने आई हैं।

इससे पहले करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने फोटो क्रेडिट अर्जुन कपूर को दिया था। करीना की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दिख रहा है कि सैफ अली खान तैमूर को कंधे पर बिठाकर वादियों के बीच मजे कर रहे हैं।