Happy Independence Day 2020: 'नीरजा' से लेकर 'राजी' तक ये 5 फिल्में समर्पित है महिलाओं की देशभक्ति
5 Photos Published Sat, 15 Aug 2020 12:12 PM (IST)
15 अगस्त का जोश पूरे देश में देखने को मिलता है। इस दिन हर कोई देशभक्ति की भावना से लबरेज नजर आता है। देश वासियो में देशभक्ति की भावना को और भी गहरा करने के लिए बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। ज्यादातर फिल्में पुरुषों पर आधारित हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि महिला आधारित देशभक्ति फिल्में देखने के लिए है ही नहीं। आज हम आपको 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला बेस्ड कई ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकेे अंदर भी जुनून जाग उठेगा। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' ऑनलाइन रिलीज हो रही है। ये एक बायोपिक फिल्म है जो कि महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है।

झांसी की रानी मणिकर्णिका पर आधारित फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनोट रानी मणिकर्णिका की भूमिका में नजर आईं थीं। ये फिल्म एक महिला योद्धा होने की सशक्त कहानी प्रदर्शित है।

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अलिया के किरदरा को काफी सराहा गया था। ये फिल्म एक मुस्लिम लड़की सेहमत की एक वास्तविक और अनकही कहानी है पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान एक भारतीय महिला जासूस के रूप में एक पाकिस्तानी परिवार में शादी की।

नीरजा भनोट जो कि एक भारतीय एयर होस्टेस और मॉडल होती है उनके जीवन पर आधारित फिल्म 'नीरजा' थी। इस फिल्म को राम माधवानी द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में सोनम कपूर नीरजा के रोल में नजर आईं थीं। नीरजा ने अपनी पैन एम 73 की फ्लाइट में 359 यात्रियों को बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। विमान का 1986 में आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे! इंडिया' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में भारतीय महिला हॉकी टीम की एक काल्पनिक कहानी दिखाई गई है जो विश्व कप जीतती है।