Move to Jagran APP

प्रो कुश्ती लीग: मुंबई ने पंजाब को हराया, विनेश और बजरंग जीते

मुंबई महारथी ने पंजाब रॉयल्स को 4-3 से हराकर प्रो कुश्ती लीग के चौथे सत्र में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 09:44 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:44 AM (IST)
प्रो कुश्ती लीग: मुंबई ने पंजाब को हराया, विनेश और बजरंग जीते
प्रो कुश्ती लीग: मुंबई ने पंजाब को हराया, विनेश और बजरंग जीते

जागरण संवाददाता, पंचकूला। मुंबई महारथी ने पंजाब रॉयल्स को 4-3 से हराकर प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। यहां ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई लीग में स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपने-अपने मुकाबले जीते। एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने छठा मुकाबला जीतकर मुंबई को 4-2 से बढ़त दिलाई।

loksabha election banner

अंतिम मुकाबले में एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने राष्ट्रीय चैंपियन हरफूल को हराकर पंजाब रॉयल्स की हार के अंतर को कम किया। महिला वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश के सामने दो दिन पहले ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली (अंडर-17, 53 किग्रा) अंजू की एक नहीं चली। मुंबई की स्टार पहलवान विनेश की 8-0 की एकतरफा बढ़त होने के बाद रेफरी ने यह मुकाबला रोक दिया।इससे पहले रूसी पहलवान इब्रगिम इयासोव ने लीग की पहली कुश्ती जीतकर मुंबई महारथी को बढ़त दिलाई। उन्होंने 57 किग्रा वर्ग में पंजाब के नितिन राठी को 9-7 से हराया।

पहले दिन के अन्य विजेता : 57 किग्रा के महिला मुकाबले में पंजाब रॉयल्स की बुल्गारिया की पहलवान मिमी स्त्रोववा ने मुकाबला जीता। वहीं पुरुषों के 74 किग्रा में मुंबई के सचिन राठी ने पंजाब के अमित धनकड़ को हराया। अगले 76 किग्रा वर्ग में जेनेथ ने मुकाबला जीता। इसके साथ ही मुंबई 3-1 से आगे हो गई। पंजाब रॉयल्स के जॉर्जियाई पहलवान दातो मागेरिश्विली ने 86 किग्रा वर्ग में स्थानीय पहलवान दीपक पूनिया को 10-2 के बड़े अंतर से हराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.