Move to Jagran APP

Tokyo Olympics: मीराबाई चानू को सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर खेल जगत समेत पूरे देश में खुशी की लहर है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वीरेंद्र सहवाग वीवीएस लक्षमण समेत अन्य खिलाड़ियों ने मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 02:55 PM (IST)
Tokyo Olympics: मीराबाई चानू को सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज
भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू। (फोटो- एएनआइ)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर खेल जगत समेत पूरे देश में खुशी की लहर है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्षमण समेत अन्य खिलाड़ियों ने मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर सहवाग ने चानू को सबसे अनोखे अंदाज में बधाई दी है। वीरू ने ट्विटर पर वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर रजत शर्मा और एक मछली की फोटो शेयर की, जिसपर अंग्रेजी में पदक लिखा था। फोटो को पहली बार देखकर हर कोई सोचने लगा कि इसका मतलब क्या है? बाद में समझ में आया कि इसका मतलब रजत पदक है। 

loksabha election banner

वीरु ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'गजब। भारतीय नारी सब पर भारी। मीराबाई चानू, नाम याद रखना। ओलिंपिक में रजत पदक जीतने और हम सभी को गौरवान्वित करने के लिए मीराबाई चानू को धन्यवाद। अभी और आने बाकी हैं।' लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी भारोत्तोलक मीराबाई चानू को टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मीराबाई चानू का भारोत्तोलन में बिल्कुल अद्भुत प्रदर्शन। जिस तरह से आपने अपनी चोट के बाद खुद को बदला है और टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीता है, वह बिल्कुल शानदार है। आपने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।'

पीटी उषा ने भी चानू को रजत पदक जीतने और पूरे देश को गौरवान्वित करने पर बधाई दी। पीटी उषा ने ट्वीट किया, 'रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश को उनके प्रदर्शन पर गर्व होगा।' भारत के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने ट्वीट किया: "ओलिंपिक के लिए शानदार शुरुआत! रजत जीतने पर मीराबाई को बधाई।'

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया,'भारत के लिए ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। टोक्यो ओलंपिक 2020 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन को ओलंपिक खेलों में किसी भारतीय एथलीट द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के तौर पर याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को इससे प्रेरणा मिलती रहेगी।

वीवीएस लक्षमण ने ट्वीट किया, 'टोक्यो ओलंपिक 2020 में हमारा पहला पदक, महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन में दूसरा स्थान। सुपर प्राउड।' गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, '1.3 अरब भारतीयों को मीराबाई चानू पर गर्व है!' ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने भी मीराबाई को बधाई दी। साक्षी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला भारोत्तोलन में रजत पदक जीता और भारत को गौरवान्वित किया मीराबाई चानू को बधाई।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.