Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: इस बार ओलंपिक में इन 4 खेलों का होगा पदार्पण

Tokyo Olympics 2020 ओलंपिक खेलों में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सबसे ज्यादा पदक दांव पर लगे हैं। टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के साथ इस मेगा इवेंट में चार नए खेलों को भी शामिल किया जा रहा है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 11:08 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: इस बार ओलंपिक में इन 4 खेलों का होगा पदार्पण
Olympic में चार नए खेल शुरू हो रहे हैं

टोक्यो, पीटीआइ। टोक्यो ओलंपिक खेल अपने तय कार्यक्रम से एक साल के बाद आयोजित हो रहे हैं, क्योंकि 2020 में आयोजित होने वाले ये खेल कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए थे। हालांकि, अब 23 जुलाई से इन खेलों का आयोजन हो रहा है, जिसमें कुछ नए खेलों के भी शामिल किया गया है। प्रत्येक चार साल बाद ओलंपिक खेलों का आयोजन होता आ रहा है और ये खेल भव्य होते रहते हैं।

loksabha election banner

इस बार कुल 339 पदक दांव पर लगे होंगे, जिससे टोक्यो खेल अब तक के सबसे बड़े ओलंपिक खेल हो जाएंगे, क्योंकि इतने पदक अभी तक किसी भी ओलंपिक खेलों में नहीं बांटे गए हैं। कोविड-19 से प्रभावित टोक्यो खेलों में पांच खेल ओलिंपिक कार्यक्रम में जुड़ेंगे, जिसमें से चार पदार्पण करेंगे जो स्केटबोर्ड, सर्फिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग और कराटे हैं। पहली बार ओलंपिक कार्यक्रम में स्केटबोर्ड और सर्फिंग को शामिल किया है, जिन्हें 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए भी मंजूरी मिल गई है।

स्केटबोर्ड में पार्क और स्ट्रीट दो वर्गों में स्पर्धाएं खेली जाएंगी। सर्फिंग पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कराई जाएगी। वहीं, बेसबॉल और सॉफ्टबाल पहले भी ओलंपिक का हिस्सा रह चुकी हैं। बेसबॉल को 1992 बार्सिलोना खेलों में पदक स्पर्धा के रूप में शामिल किया गया था जो 2008 बीजिंग तक ओलंपिक का हिस्सा बनी रही, लेकिन फिर इसे सूची से हटा दिया गया। जापान में बेसबॉल काफी लोकप्रिय है तो यह टोक्यो ओलंपिक में वापसी को तैयार है।

बेसबॉल केवल पुरुषों और सॉफ्टबाल महिलाओं की स्पर्धा है। सॉफ्टबाल ने 1996 अटलांटा ओलंपिक में पदक स्पर्धा में पदार्पण किया था और यह भी 2008 तक कार्यक्रम का हिस्सा बना रहा, लेकिन फिर इसे हटा दिया गया। इसे सिर्फ टोक्यो ओलिंपिक में ही रखा जाएगा और 2024 पेरिस ओलिंपिक में यह स्पर्धा नहीं दिखेगी। टोक्यो ओलंपिक में कई मौजूदा खेल नए प्रारूप में दिखाई देंगे, जिसमें बास्केटबॉल और साइकिलिंग स्पर्धाएं शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.