Move to Jagran APP

टोक्यो ओलंपिक डायरी: भारतीय नौकायन टीम ओलिंपिक के लिए टोक्यो पहुंची

कुमानन लेजर रेडियल स्पर्धा सरवनन लेजर स्टैंडर्ड क्लास और ठक्कर एवं चेंगप्पा की जोड़ी 49ईआर क्लास में चुनौती पेश करेंगे। ओलिंपिक में नौकायन प्रतियोगिता 25 जुलाई से शुरू होंगी। यह पहली बार है जब चार नौकायन खिलाड़ी तीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 07:09 PM (IST)
टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी (एपी फोटो)

टोक्यो, एपी। भारतीय नौकायन टीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलिंपिक के लिए मंगलवार को यहां पहुंचने वाली देश की पहली टीम बनी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने यहां के हनेडा हवाई अड्डे पर वरुण ठक्कर, गणपति चेंगप्पा, विष्णु सरवनन, नेत्रा कुमानन और उनके कोचों के साथ भारतीय नौकायन दल की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा की।

loksabha election banner

कुमानन लेजर रेडियल स्पर्धा, सरवनन लेजर स्टैंडर्ड क्लास और ठक्कर एवं चेंगप्पा की जोड़ी 49ईआर क्लास में चुनौती पेश करेंगे। ओलिंपिक में नौकायन प्रतियोगिता 25 जुलाई से शुरू होंगी। यह पहली बार है जब चार नौकायन खिलाड़ी तीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आपातकाल की स्थिति के बावजूद टोक्यो ओलिंपिक गांव खुला

टोक्यो, एपी। जापान की राजधानी टोक्यो में आपातकाल की स्थिति के बावजूद मंगलवार को ओलिंपिक गांव खोला गया। खेल गांव में खिलाड़ियों की कोविड-19 के लिए हर दिन जांच होगी। उन्हें कोविड-19 की दो जांच रिपोर्ट के साथ जापान पहुंचना होगा और यहां पहुंचने पर उनकी एक और जांच होगी। उनके लिए गांव में मास्क पहनना भी आवश्यक होगा, भले ही उन्हें टीका लगाया गया हो। उन्हें कमरे में संकेतों के साथ शारीरिक दूरी, हाथ धोने जैसी चीजों के बारे में लगातार याद दिलाया जाएगा।

ओलिंपिक के लिए लगभग 11,000 और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए लगभग 4,400 एथलीटों के आने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आइओसी) ने कहा है कि गांव में आने वाले लगभग 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं।

ओलिंपिक अध्यक्ष की फिसली जुबान, जापानियों को कह गए चीनी

टोक्यो, एपी। आइओसी अध्यक्ष थामस बाक ने पिछले सप्ताह टोक्यो पहुंचने के बाद मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन इस दौरान अपने संबोधन में उनकी जुबान फिसल गई और वह जापानी लोगों के बजाय चीनी लोगों का जिक्र कर गए। बाक ने हालांकि तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली थी।

बाक ने कहा, 'अब उद्घाटन समारोह में 10 दिन का समय बचा है। इसका मतलब यह भी है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हम सभी का मुख्य लक्ष्य हर किसी, हमारे खिलाडि़यों, हमारे प्रतिनिधिमंडल और सबसे महत्वपूर्ण चीनी लोगों, माफ करिएगा जापानी लोगों के लिए सुरक्षित खेलों का आयोजन करना है।'

बाक का पहला पड़ाव आयोजन समिति का मुख्यालय था जहां उन्होंने एक साल बाद दर्शकों के बिना आयोजित किए जा रहे खेलों के बारे में अपनी बात रखी। टोक्यो में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण आपातकाल लागू है और इसलिए आयोजकों ने स्थानीय दर्शकों को भी स्टेडियमों से दूर रखने का फैसला किया है।

टोक्यो में तीन स्मारक का अनावरण

टोक्यो, एपी। टोक्यो 2020 ओलिंपिक की आयोजन समिति ने मंगलवार को तीन स्मारकों का अनावरण किया जिन्हें 2011 जापान भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित तोहोकु के तीन प्रांतों और शेष विश्व के बीच के संबंध के रूप में डिजाइन किया गया है।

इन स्मारकों का निर्माण आपदाग्रस्त क्षेत्रों में बनाए गए अस्थायी घरों में बनी खिड़कियों के फ्रेम में इस्तेमाल एम्युमीनियम का पुनर्नवीनीकरण करके किया गया है। इन स्मारकों में खिलाडि़यों को समर्थन के संदेश लिखे गए हैं। तोहोकु के फुकुशिमा, मियागी और इवाते प्रांतों के माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्रों का धन्यवाद संदेश भी इनमें लिखा गया है। खेलों के दौरान ये स्मारक टोक्यो में नए ओलिंपिक स्टेडियम के साथ लगी मेइजी मेमोरियल पिक्चर गैलरी के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.