Thomas Cup 2022 Final, India vs Indonesia: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया को हरा जीता खिताब
Thomas Cup 2022 Final भारत की तरफ से लक्ष्य सेन ने सिंग्ल्स में जीत हासिल की तो सात्विक और चिराग की जोड़ी ने डबल्स का मुकाबला अपने नाम किया। स्टार खिलाड़ी के श्रीकांत के सिगल्स में जीत हासिल करते ही इतिहास रच दिया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय बैडमिंटन टीम ने थामस कप के फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज कर 7 दशकों में पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को एक भी मैच में जीत हासिल नहीं करने दी और लगातार तीन जीत के साथ अपनी बादशाहत साबित की। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन ने सिंग्ल्स में जीत हासिल कर भारत को विजयी बढ़त दिलाई को बाद में सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद एहसान और केविन संजय की जोड़ी को हराकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। यहां से भारत को जीत की खुशबू तो आने लगी थी लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ था।
पूरा भारत किदांबी श्रीकांत पर निगाहें गड़ाए हुए था और श्रीकांत ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने तीसरे मैच में जोनाथन क्रिस्टी को हराकर 3-0 से मैच जीतकर थामस कप पर कब्जा किया और पूरे देश को झूमने का मौका दिया।
भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ थामस कप फाइनल में जीत हासिल कर वो कमाल कर दिखाया जिसे अब से पहले किसी भी टीम ने नहीं किया था। चैंपियन से भरी इस भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया जैसी दमदार टीम जिसने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया था उसे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
भारत की तरफ से फाइनल में पहला मैच खेलने उतरे लक्ष्य सेन और इंडोनेशिया के एंथनी गिनटिंग के खिलाफ 21-8 17-21, 16-21 जीत हासिल की। पहला गेम हारने के बाद इस युवा ने दमदार वापसी करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। डबल्स में भारत की सात्विक और चिराग की जोड़ी ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए 18-21, 23-21, 21-19 से जीत हासिल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। कांटे के मुकाबले में के श्रीकांत ने 21-15, 23-21 से मैच अपने नाम कर भारत को ऐतिहासिक स्वर्णिम पल दिया जिसे भारतीय खेल प्रेमी ताउम्र नहीं भूल पाएंगे।
Edited By Viplove Kumar