Move to Jagran APP

दूती चंद ने इंडियन ग्रां प्री की 100 मीटर स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला फर्राटा धाविका दुती चंत ने 5वीं इंडियन ग्रां प्री के 100 मीटर दौड़ में 11.42 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। तमिलनाडु की अर्चना सुसीनतरन ने जीता रजत।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 01:19 PM (IST)
दूती चंद ने इंडियन ग्रां प्री की 100 मीटर स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल
दूती चंद ने इंडियन ग्रां प्री की 100 मीटर स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

 नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय महिला फर्राटा धाविका दुती चंत ने पांचवीं इंडियन ग्रां प्री में 100 मीटर स्पर्धा में शुक्रवार को गोल्ड मेडल हासिल करने में कामयाबी पाई। दूती ने हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

loksabha election banner

23 वर्षीय महिला फर्राटा धाविका दुती ने पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) में चल रही प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में 11.42 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

दूती की इस शानदार कामयाबी की जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर दी। साई ने इस महिला धाविका की कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी है। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी दुती को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

इस स्पर्धा में तमिलनाडु की अर्चना सुसीनतरन ने 11.53 सेकेंड के समय निकाला और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं मेजबान पंजाब की मानवीर कौर ने 12.28 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

गौरतलब है कि दुती ने कुछ वक्त पहले ही इटली के नापोली में खेले गए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 11.32 का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया था। इस स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली वह भारत की पहली महिला धावक बनी थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.