Sanket Sargar Won Silver: टोक्यो ओलिंपिक के बाद कॉमनवेल्थ में भी वेटलिफ्टिंग ने खोला भारत के मेडल का खाता
Sanket Sargar Won Silver टोक्यो ओलिंपिक के बाद एक बार फिर से वेटलिफ्टिंग में भारत का दम दिखा है। टोक्यो में भी भारत को वेटलिफ्टिंग में ही पहला मेडल मिला था और एक बार फिर कामनवेल्थ गेम्स में भी वेटलिफ्टिंग से ही भारत का खाता खुला है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कामनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के मेडल का खाता खुल गया है। भारत के संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में भारत को 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर दिलाकर भारत के मेडल का खाता खोल दिया है। संकेत ने 248 किलोग्राम( 113 स्नैच और 135 क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। हालांकि वह 1 किलोग्राम के अंतर से गोल्ड चूक गए। क्लीन और जर्क के दूसरे प्रयास में वह चोटिल हो गए।
वेटलिफ्टिंग ने खोला मेडल का खाता
इसे संयोग की कहा जाए कि टोक्यो ओलंपिक की तरह कॉमनवेल्थ 2022 में भी भारत के मेडलों का खाता वेटलिफ्टिंग से ही खुला। टोक्यो ओलंपिक में भारत की मीराबाई चानू ने सिल्वर जीतकर भारत का खाता खोला था और यहां कामनवेल्थ 2022 में भी वेटलिफ्टिंग में ही भारत का खाता खुला।
Great start for India🇮🇳
And many congratulations to #SanketSargar for winning 🥈 at #B2022#Cheer4India🇮🇳#India4CWG2022#KheloIndia https://t.co/RVkw2Ji6Qo— Khelo India (@kheloindia) July 30, 2022
वेटलिफ्टिंग में भारत की महारथ
कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग की बात करें तो भारत, आस्ट्रेलिया के बाद दूसरा सबसे सफल देश रहा है। भारत ने अब तक वेटलिफ्टिंग में 125 मेडल जीते हैं। इसमें से 43 गोल्ड मेडल शामिल हैं। 159 मेडलों के साथ आस्ट्रेलिया वेटलिफ्टिंग में लीड कर रहा है। 159 मेडलों में से 59 गोल्ड मेडल हैं।
कॉमनवेल्थ 2018, वेटलिफ्टिंग में भारत
पिछले कामनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में भारत का दबदबा रहा था। भारत 2018 कामनवेल्थ गेम्स में 9 मेडल जीतकर पहले नंबर पर रहा था जिसमें से 5 गोल्ड मेडल शामिल था। इस बार भी वेटलिफ्टिंग में भारत को मेडल की ढेरों उम्मीदें हैं।