मलेशियाई मास्टर्स बैडमिंटन: साइना नेहवाल व किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने मलेशियाई मास्टर्स बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
कुआलालंपुर। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने मलेशियाई मास्टर्स बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
महिला एकल वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त साइना ने 39 मिनट में हांगकांग की पुई यिन यिप को 21-14, 21-16से हरा दिया। अब वह सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8-4 का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन भें भी ओकुहारा को हराया। यह मैच जीतने पर साइना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है।
पुरुष एकल वर्ग में श्रीकांत ने हांगकांग के विन्सेंट विंग की वोंग को 23-21, 18-21, 21-18 से परास्त किया। वह पहला गेम जीते लेकिन दूसरे गेम में विन्सेंट ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। तीसरा और निर्णायक गेम काफी कड़ा रहा लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की।