Sanket Sargar Silver Medal: संकेत के मेडल से खुला भारत का खाता, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सहित इन लोगों ने दी शुभकामनाएं
Sanket Sargar Silver Medal कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। भारत के संकेत सरगर ने 248 किलोग्राम भार उठाकर भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति सहित तमाम हस्तियों ने बधाई दी है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। 55 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के संकेत महादेव सरगर ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने 248 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नेच में 113 जबकि क्लीन और जर्क में 135 किलोग्राम का भार उठाया। हालांकि क्लीन और जर्क के दूसरे प्रयास में सरगर चोटिल हो गए लेकिन उन्होंने जाते-जाते भारत के मेडल का खाता खोल दिया।
संकेत ने हाल ही में कामनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर भारत की उम्मीदों को बढ़ा दिया था और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के सिलसिले को यहां भी जारी रखा है।
उनकी इस जीत पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
Congratulations to Sanket Sargar for winning the silver medal in Weightlifting at #CommonwealthGames. Your immense hard work has brought success to you and glory to India. My best wishes as India opens its medal tally.— President of India (@rashtrapatibhvn) July 30, 2022
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी संकेत को शुभकामनाएं दी है।
काॅमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग की 55 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को बहुत-बहुत बधाई।#CommonwealthGames2022 में इस शानदार शुरुआत पर पूरे देश को आप पर गर्व है। आपकी यह उपलब्धि हमारे भारतीय दल को और अधिक प्रेरित करने का काम करेगी। pic.twitter.com/9NmhPOwJQb— Amit Shah (@AmitShah) July 30, 2022
भारत के पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी उन्हें सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है।
Sanket Sargar wins first silver medal for India in men's 55kg Weightlifting at #CommonwealthGames2022 in Birmingham.
Congratulations #SanketSargar !#CWG2022 #CommonwealthGames pic.twitter.com/coUjuqL2CI— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 30, 2022
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी संकेत को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है।
Well done #SanketSargar for winning India it's first medal at the Commonwealth Games, brilliant effort.
Proud of your Silver 🥈#CWG . pic.twitter.com/5qJzMwevF8— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 30, 2022
बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने पर संकेत को शुभकामनाएं दी है।
Congratulations to Sanket Sargar for winning India’s first medal at #CommonwealthGames2022 - a glorious silver medal in the 55 Kg weightlifting category. This was truly a memorable performance that showed his immense grit and determination. We are all proud of your efforts. pic.twitter.com/8UJ5iPQpMr— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 30, 2022
पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने वेटलिफ्टिंग में सर्वाधिक 9 मेडल जीते थे। भारत वेटलिफ्टिंग के मामले में नंबर वन पर रहा था। 9 में से 5 गोल्ड मेडल थे। उम्मीद है कि भारत पिछले प्रदर्शन को इस साल और भी बेहतर कर पाएगा।