Move to Jagran APP

IOC की मुहर, 2024 में पेरिस और 2028 में लॉस एंजिलिस में होंगे ओलंपिक खेल

आइओसी ने पेरिस और लॉस एंजिलिस के बीच की खींचतान को खत्म करने में सफलता हासिल की।

By Bharat SinghEdited By: Published: Thu, 14 Sep 2017 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 11:00 AM (IST)
IOC की मुहर, 2024 में पेरिस और 2028 में लॉस एंजिलिस में होंगे ओलंपिक खेल
IOC की मुहर, 2024 में पेरिस और 2028 में लॉस एंजिलिस में होंगे ओलंपिक खेल

लीमा, रॉयटर्स। फ्रांस के शहर पेरिस को 2024 ओलंपिक और अमेरिकी शहर लॉस एंजिलिस को 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी आधिकारिक तौर पर मिल गई है। पेरू में हुई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आइओसी) की बैठक में इस बात पर मुहर लगी है। आगामी 2020 ओलंपिक खेल टोक्यो (जापान) में होंगे।

loksabha election banner

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक खेलों की इससे पहले दो बार मेजबानी कर चुका है। पेरिस के लिए यह मौका इसलिए खास है, क्योंकि वह 100 साल बाद फिर से इन खेलों का आयोजन करेगा। इससे पहले पेरिस ने आखिरी बार 1924 में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया था। वहीं, लॉस एंजिलिस भी तीसरी बार इन खेलों का आयोजन करने जा रहा है। अमेरिका के इस शहर को 1932 और 1984 में इन खेलों के आयोजन का मौका मिला था।

आपको बता दें कि पहले पेरिस और लॉस एंजिलिस दोनों ही शहर 2024 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए रेस में शामिल थे। अन्य शहरों ने इस मेजबानी से नाम वापस ले लिए थे। दूसरे शहरों ने दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों के लिए बड़े मैदानों, इसकी लागत आदि पर आपत्ति जताते हुए अपने कदम पीछे खींच लिए थे। इसके बाद आइओसी ने पेरिस और लॉस एंजिलिस के विवाद को टालते हुए 2024 और 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी एकसाथ देने का फैसला किया था।  

इससे पहले, पिछले महीने की शुरुआत में आइओसी ने पुष्टि की थी कि अमेरिका ने 2028 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आधिकारिक रूप से अपनी सहमति जता दी है। ऐसे में यह लगभग सुनिश्चित हो गया था कि 2024 ओलंपिक पेरिस में होंगे।

आइओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, 'आइओसी लॉस एंजिलिस ओलंपिक और पैरालंपिक कैंडिडेचर कमेटी के निर्णय का स्वागत करती है।' लॉस एंजिलिस, पेरिस और लंदन दुनिया के तीन ऐसे शहर बन जाएंगे, जिन्होंने तीन बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी की है। 

अमेरिका ने आखिरी बार 1996 में अटलांटा में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी, जबकि पहली बार 1904 में सेंट लुइस में मेजबानी की थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.