गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने पूरा किया अपना एक सपना, माता-पिता को दिया ये सरप्राइज
भालाफेंक में उन्होंने यह बड़ी कामयाबी देश के लिए हासिल की। उनकी इस उपलब्धि के बाद राज्य सरकारों के अलावा इनामी राशि की बरसात हुई। नीरज ने ओलिंपिक गोल्ड जीतने के बाद कार्यक्रम से फ्री होने के बाद माता पिता के सपने को पूरा किया।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। भारतीय ओलिंपिक इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज पहले एथलीट बने। भालाफेंक में उन्होंने यह बड़ी कामयाबी देश के लिए हासिल की। उनकी इस उपलब्धि के बाद राज्य सरकारों के अलावा इनामी राशि की बरसात हुई। नीरज ने ओलिंपिक गोल्ड जीतने के बाद कार्यक्रम से फ्री होने के बाद माता पिता के सपने को पूरा किया।
शनिवार 11 सितंबर को नीरज ने एक ट्वीट कर अपने माता पिता के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि माता पिता को फ्लाइट पर बिठाकर घुमाए। नीरज ने बताया कि उनके जीवन का एक सपना था कि वह अपने माता पिता को फ्लाइट से यात्रा कराएं। आज उनके जीवन का यह एक सपना पूरा हो गया।
A small dream of mine came true today as I was able to take my parents on their first flight.
आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां - पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा 🙏🏽 pic.twitter.com/Kmn5iRhvUf— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 11, 2021
नीरज चोपड़ा ने भारत की तरफ से टोक्यो ओलिंपिक में भालाफेंक में 87.58 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल की जीत पक्की की थी। भारत ने टोस्यो में कुल 7 मेडल जीते थे। यह भारतीय टीम की तरफ से ओलिंपिक में किया गया अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।