ओलिंपिक गोल्ड पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री और 'परम विशिष्ट सेवा' पदक, वीडियो जारी कर जताई खुशी
पिछले साल जापान को टोक्यो में हुए खेलों के महाकुंभ ओलिंपिक में देश के लिए भालाफेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 26 जनवरी 2022 बुधवार को उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा जिन्होंने पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल कर देश का मान बढ़ाया उनको अब और बड़ा सम्मान दिया गया है। 73वें गणतंत्र दिवस पर नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिया जाएगा। 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। भारत सरकार ने अपने इस चैंपियन खिलाड़ी को पद्म श्री से भी सम्मानित करने की घोषणा की। इस दोनों ही अवार्ड को दिए जाने की खबर सुनकर नीरज बेहद खुश नजर आए और वीडियो जारी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने ट्विटर पेज लिखा, पद्म श्री अवार्ड और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने की खबर सुन के मुझे बेहद खुशी हुई। आप सभी के सपोर्ट और आशिर्वाद के लिए बहुत धन्यवाद। मेरी मेहनत और प्रयास हमेशा ही अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देना ही रहेगा
पद्म श्री अवार्ड और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने की खबर सुन के मुझे बेहद खुशी हुई। आप सभी के सपोर्ट और आशिर्वाद के लिए बहुत धन्यवाद। मेरी मेहनत और प्रयास हमेशा ही अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देना ही रहेगा 🙏🏽 🇮🇳 pic.twitter.com/2KOSd70BL5— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 25, 2022
पिछले साल जापान को टोक्यो में हुए खेलों के महाकुंभ ओलिंपिक में देश के लिए भालाफेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 26 जनवरी 2022 बुधवार को उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। गौरतलब है कि सम्मान वीरता पुरस्कार में आता है और इस साल दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। 26 जनवरी को वीरता पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 384 लोगों का नाम है।
Neeraj Chopra to be awarded with Param Vashistha Seva Medal on Republic Day
Read @ANI Story | https://t.co/kQYhJwXTxV#NeerajChopra #RepublicDay2022 #ParamVashisthaSevaMedal pic.twitter.com/DS0BzEpNcU— ANI Digital (@ani_digital) January 25, 2022
इस साल 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। परम विशिष्ट अवॉर्ड से नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया गया है।