COVID 19 Threat: भारतीय खिलाड़ियों को तुरंत तुर्की से लौटने का आदेश, 14 दिन में पहुंचे भारत
COVID 19 Threat भारत से जैवलिंन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह को तुर्की से भारत वापस आने के लिए कहा गया है।
नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय एथलीट जो इस वक्त तुर्की और साउथ अफ्रीका में ट्रेनिंग के लिए गए थे उनको तुरंत ही भारत लौटने का आदेश दिया गया है। भारत से जैवलिंन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह को तुर्की से भारत वापस आने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने यह कदम उठाया है।
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह के तुर्की में चल रहे ट्रेनिंग कैंप के तत्काल रद करने का फैसला करते हुए इन दोनों को ही भारत वापस लौटने के लिए कहा गया है। वहीं साउथ अफ्रीका में भी गए खिलाड़ियों को ऐसा ही आदेश दिए गए हैं।
भारतीय एथलेटिक संघ के अध्यक्ष एडिले सुमारिवाला ने आईएएनएस से बात करते हुए संघ के फैसला की जानकारी दी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए संघ ने तुर्की और साउथ अफ्रीका में भेजे गए दल को वापस बुलाने का फैसला लिया।
नीरज चोपड़ा और शिवपाल के बुधवार सुबह तक तुर्की से भारत लौटने की उम्मीद है। वहीं साउथ अफ्रीका में गए दल शनिवार की सुबह तक भारत पहुंचेगी। सोमवार को केंद्र सरकार ने एक एडवाइडरी जारी करते हुए यह तय कि भारत लौटने वाले लोगों को अगले 14 दिन में लौटना होगा। वो सभी लोग जे यूएई, कतर, ओमान और कुवैत लगे हैं उन्हें तय समय के भीतर भारत लौटना होगा।