पीवी सिंधू 'पद्मभूषण', मैरी कॉम 'पद्मविभूषण', जहीर खान, रानी रामपाल व जीतू राय को मिला 'पद्मश्री' सम्मान
जहीर खान को पद्मश्री के लिए चुना गया। भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू और मैरी कॉम को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की जानी-मानी कई हस्तियों को सम्मानित करने का फैसला किया गया। इन नामों में खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया। भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीत चुकी महिला बैडमिंटन खिलाड़़ी पीवी सिंधू को पद्मभूषण सम्मान के लिए चुना गया है जबकि छह बार कि विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाएगा। खेल जगत में इन महिला खिलाड़ियों की शानदार भागीदारी के लिए इन्हें इन सम्मान से नवाजा जाएगा।
MC Mary Kom has been conferred with Padma Vibhushan award. (File pic) pic.twitter.com/4zVOtrQbfa
— ANI (@ANI) January 25, 2020
Anand Mahindra (Trade and Industry) and PV Sindhu (Sports) conferred with Padma Bhushan award. (file pics) pic.twitter.com/DBip4MJiBt — ANI (@ANI) January 25, 2020
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को भी उनके शानदार क्रिकेट करियर और उपलब्धि के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। तो वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पद्मश्री मिलेगा। भारतीय शूटर जीतू रॉय भी पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे।
जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए थे जबकि उन्होंने 200 वनडे मैचों में 282 विकेट चटकाए थे। मैरी कॉम की बात करें तो उन्होंने छह बार महिला मुक्केबाजी में विश्व चैंपियन बनी है जो अपने आप में नायाब रिकॉर्ड है। इस सम्मान से पहले मैरी कॉम साल 2006 में पद्मश्री तो वहीं साल 2013 में पद्मभूषण से सम्मानित हो चुकी हैं।
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने साल 2016 रियो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था और वो ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं थीं। 24 साल की सिंधू ने एशियन गेम्स में दो जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन मेडल जीते हैं।
खिलाड़ियों को मिले ये सम्मान-
पीवी सिंधू- पद्मभूषण
मैरी कॉम- पद्मविभिषण
जहीर खान, रानी रामपाल व जीतू राय- पद्मश्री