Move to Jagran APP

Junior World Wrestling Championships में संजू और भटेरी ने जीता रजत पदक

संजू देवी (62 किग्रा) और भटेरी (65 किग्रा) को शुक्रवार को अपने-अपने फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस तरह जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत कोई भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सका।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 11:32 PM (IST)
Junior World Wrestling Championships में संजू और भटेरी ने जीता रजत पदक
संजू और भटेरी ने जीता रजत पदक - फोटो ट्विटर पेज

उफा (रूस), पीटीआइ। भारतीय पहलवानों ने अपना डंका पूरी दुनिया में बजाया है। हाल ही में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भी भारत को पहलवानी में रजत पदक मिला। विजय दहिया ने देश के लिए यह पदक जीता। इसी कड़ी में भारत के जूनियर खिलाड़ियों ने भी अपना प्रदर्शन दिखाया है। जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की बेटियों दो रजत पदक डाला। 

loksabha election banner

संजू देवी (62 किग्रा) और भटेरी (65 किग्रा) को शुक्रवार को अपने-अपने फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस तरह जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत कोई भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सका। वहीं, सनेह (72 किग्रा) को घुटने में चोट लगने की वजह से कांस्य पदक के मुकाबले से हटना पड़ा।

संजू देवी पिछले मुकाबलों में वापसी कर जीत दर्ज करने में सफल रही थीं, लेकिन शुक्रवार को वह रूस की अलीना कसाबिएवा के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकीं, जिन्होंने पहले ही पीरियड में तकनीकी श्रेष्ठता से स्वर्ण पदक जीता। भटेरी भी 65 किग्रा के फाइनल में मोलदोवा की इटिना रिंगाची से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गईं।

भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में तीन रजत और दो कांस्य से कुल पांच पदक जीते। भारतीय महिला टीम 134 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। रूस ने भी 134 अंक हासिल किए, लेकिन दो स्वर्ण होने की वजह से उसे दूसरा स्थान मिला। अमेरिका 143 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। पुरुषों की फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवानों ने एक रजत और पांच कांस्य से कुल छह पदक जीते थे। भारत के ग्रीको रोमन पहलवान फिर जूझते नजर आए और शुक्रवार को उतरे पांच पहलवानों में से कोई भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.